Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को भगा ले जाने वाले के भाई की हत्या:हरदोई में सरेआम भाले से गोदा, 24 घावों ने फाड़ दिए फेफड़े, किडनी और दिल, पोस्टमार्टम में खुलासा

    8 hours ago

    1

    0

    हरदोई में 4 साल पहले पत्नी को भगा ले जाने वाले प्रेमी के भाई की हत्या कर दी गई। फरार महिला के पति और परिजनों ने डंडे से पीटकर और भाले से गोद मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने करीब 24 बार पेट में ताबड़तोड़ तरीके से भाले घुसा दिए। जिसके कारण युवक के फेफड़े, लीवर, किडनी तक पेट के अंदर ही फट गए। अंतड़ियां तक बाहर आ गईं। इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। युवक का भाई 4 साल पहले आरोपी की पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर गांव से भगा ले गया था। जिसके चलते दोनों परिवारों में रंजिश हो गई थी। इसी के चलते मृतक का परिवार गांव छोड़कर हिमाचल प्रदेश में रहने लगा था। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के चलते मृतक अपने परिवार के चलते गांव में आया था। वह खेत से लौट रहा था, तभी आरोपियों ने हमला कर दिया। युवक जान बचाने के लिए एक घर में घुस गया, पर हमलावरों ने उसे बाहर खींचकर पूरे गांव के सामने हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई हैं। सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। घटना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बलेहरा गांव की है। अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... फरवरी 2022 में अक्षय सिंह (36) का छोटा भाई अभय सिंह गांव के ही अजीत सिंह उर्फ पिंकू की पत्नी को अपने साथ ले गया था। तब से वह हिमाचल प्रदेश में रह रहा है। इसी घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों की ओर से लगातार धमकियां मिलती थीं, जिसके चलते परिवार भी गांव छोड़कर हिमाचल प्रदेश शिफ्ट हो गया था। मृतक के भाई सूरज सिंह के अनुसार, मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत 4 महीने पहले नोटिस मिलने पर अक्षय हरदोई लौटे थे। पर डर के चलते गांव की बजाय, शहर में किराए पर मकान लेकर रह रहे थे। एसआईआर का काम निपटाने सोमवार शाम गांव आए थे। सूत्रों के मुताबिक, उसी रात आरोपियों को उनके आने की सूचना मिल गई थी। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे 36 वर्षीय अक्षय सिंह उर्फ अच्छे खेत से घर लौट रहे थे। तभी गांव के ही चार लोगों- अजीत सिंह, सुधीर सिंह, जगदीश सिंह और मुकेश सिंह ने उन्हें देवेंद्र सिंह के घर के पास घेर लिया। डंडों और भालों से अचानक हमला कर दिया। जान बचाने के लिए अक्षय पास के एक घर में घुस गए, लेकिन हमलावर उन्हें घसीटकर बाहर ले आए और सड़क पर गिराकर तब तक वार करते रहे, जब तक उनकी सांसें थम नहीं गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी फरार हो गए। गांव वालों की सूचना पर थाना प्रभारी अनिल गिरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो अक्षय का शव एक नाली में औंधे मुंह गिरा पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मिले 24 घाव मंगलवार देर रात अक्षय की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई। डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय के शरीर पर 24 गहरे घाव मिले। पेट में किए गए भाले के लगातार वारों से लिवर, फेफड़े और दिल तक फट गए थे। किडनी समेत कई अंदरूनी अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाए गए। रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि हमला पूरी तरह जान लेने की नीयत से किया गया था। नोटिस का जवाब देने आए थे, क्या पता था घेर कर मार डालेंगे मृतक के भाई सूरज सिंह का कहना है- हम गांव इसलिए नहीं आते थे क्योंकि जान का डर था। भाई सिर्फ एसआईआर के नोटिस का जवाब देने मैं और अक्षय गांव लौटे थे। दो दिन का ही प्रोग्राम था। क्या पता था कि घेरकर मार डालेंगे। सूरज ने बताया- अक्षय मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पहले ही इस मामले को लेकर पूरे परिवार बेहद डरा हुआ था। अब अक्षय की हत्या के बाद से हमारी हिम्मत पूरी तरह टूट गई है। उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी बोले- दो टीमें बनाईं, जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया- किप्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ हरपालपुर के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं। दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 24 गंभीर घावों की पुष्टि हुई है और अंदरूनी अंग फटने से मौत होना सामने आया है। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… गोरखपुर में चाची 20 साल छोटे भतीजे को लेकर भागी:10 दिन शहर में छिपकर रहे; शादी की तैयारी करते पकड़े गए गोरखपुर में 35 साल की चाची अपने से 20 साल छोटे भतीजे के साथ फरार हो गई। भतीजा 9वीं का छात्र है। उम्र 15 साल है। परिवारवालों ने पहले तो लोकलाज के डर से इस घटना को छिपाया और दोनों को खोजते रहे। जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस के पास गए। 10 दिनों के बाद लोकेशन मिलने पर पुलिस ने भतीजे को चाची के साथ पकड़ लिया। थाने लाकर घरवालों को सूचना दी गई। पूछताछ में पता चला कि चाची और भतीजा शादी की योजना बना रहे थे। करीब एक घंटे की पंचायत के बाद परिजन दोनों को समझाकर घर लेकर चले गए। घटना पीपीगंज थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति ने पत्नी और 3 बच्चों का गला दबाकर मारा:मथुरा में खुद करंट लगाकर सुसाइड किया, एक ही चिता पर जले शव; बच्चों को दफनाया गया
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पीएचडी आरडीसी प्रक्रिया तेज:कुलपति ने शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment