Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने पत्नी-सास की गला रेतकर हत्या की:बलिया में छत से आधी रात ससुराल में घुसा; 4 साल पहले भागकर शादी की थी

    7 hours ago

    2

    0

    बलिया में शनिवार देर रात पति ने 23 साल की पत्नी और सास की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने 3 साल के बेटे को चारपाई से उठाकर फेंक दिया, जिससे बच्चे को चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए ससुर पर भी उसने चाकू से हमला किया। उनकी हालत नाजुक है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रात में ससुराल पहुंचा था। उसने घर से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी की और छत के रास्ते घर के अंदर घुसा। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अमित गुप्ता ने चार साल पहले घर से भागकर प्रीति से लव मैरिज की थी। उस समय प्रीति के पिता इस शादी के खिलाफ थे, क्योंकि अमित शराब पीने का आदी था। हालांकि, बाद में परिवार ने दोनों के रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। पुलिस के अनुसार, शादी के बाद आरोपी ससुराल पक्ष से कार की मांग करने लगा था। मांग पूरी न होने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। करीब 10 दिन पहले भी उसने पत्नी पर चाकू से हमला किया था, जिसके बाद प्रीति बेटे को लेकर मायके आ गई थी। वह पत्नी को वापस बुला रहा था, लेकिन उसके इनकार से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। यह घटना बलिया के नगरा थाना क्षेत्र की है। जानिए पूरा मामला आरोपी जेसीबी ड्राइवर, 4 साल पहले मंदिर की थी शादी पुलिस के अनुसार, जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर बछईपुर गांव है। यहां के रहने वाले पेंटर अंतू गुप्ता ने 4 साल पहले बेटी प्रीति उर्फ बंटी की शादी सिन्हाचवर निवासी अमित से तय की। अमित तीन भाइयों में सबसे बड़ा है और जेसीबी चलाता है। साली कृति गुप्ता ने बताया- शादी तय करने के बाद पिता को पता चला कि अमित शराब पीता है। इसलिए उन्होंने शादी तोड़ दी। बहन और अमित की फोन पर काफी बात होती थी। बहन उसके बहकावे में आ गई और उससे प्यार करने लगी। वह अमित के साथ भाग गई और गांव के मंदिर में उससे शादी कर ली। हालांकि, बाद में परिवार ने दोनों के रिश्ते को स्वीकार कर लिया। 10 दिन पहले भी पत्नी पर किया था चाकू से हमला साली ने बताया- शादी के समय अमित की कोई डिमांड नहीं थी, लेकिन बाद में वह कार की डिमांड करने लगा। घरवालों ने मना किया तो वह अक्सर बहन से मारपीट करने लगा। एक महीने पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गांव में पंचायत बैठी, हालांकि कोई फैसला नहीं हुआ। इसके बाद पिता प्रीति को घर ले आए। 15 दिन पहले अमित उसे लेने के लिए आया था। उन्होंने कहा- बहन ने जाने से इनकार किया तो वह खुद को चाकू मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद बहन ससुराल गई। जीजा ने बहन को गांव के एक दूसरे घर में रखा। 10 दिन पहले बहन को बहुत बुरी तरह पीटा, चाकू भी मारा था। पता चलने पर 10 दिन पहले पापा बहन को घर ले आए थे। तभी से बहन यहीं थी। वह बार-बार बुला रहा था, लेकिन बहन नहीं जा रही थी। इसी बात से वह नाराज था। बाइक दूरी पर खड़ी की, पैदल पहुंचा और छत के रास्ते घर में घुसा साली कृति गुप्ता ने बताया- अमित शनिवार रात करीब 12:30 बजे हत्या के इरादे से बाइक से हमारे घर पहुंचा। बाइक को घर से कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया। दरवाजा अंदर से बंद था, तो पड़ोसी की दीवार चढ़कर छत के रास्ते घर में घुस आया। वह बहन के कमरे में गया। वह बेटे के साथ सो रही थी। उसने बेटे को गोद में उठा लिया और भागने की कोशिश की, लेकिन बेटे की नींद खुल गई और वह मम्मी-मम्मी चिल्लाने लगा। पत्नी का गला काटा, बेटा रोया तो चारपाई से उठाकर फेंका साली ने बताया- आवाज सुनकर बहन प्रीति भी जाग गई। वह अमित को रोकने का प्रयास करने लगी। इतने में अमित ने बड़ी सी चाकू निकालकर प्रीति का गला काट दिया। बेटे को भी चारपाई से उठाकर फेंक दिया। प्रीति की चीख सुनकर मां सुशीला देवी कमरे में पहुंचीं। अमित ने उन पर भी हमला कर दिया। पहले पेट में चाकू घोंपा, फिर गर्दन के पीछे कई बार चाकू मारे। मैंने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने गला दबाकर मुझे मारने की कोशिश की। उन्होंने बताया- मुझे चाकू मारने ही वाला था कि तभी पापा कमरे में आ गए। पापा ने पकड़ने की कोशिश की तो वह उन पर टूट पड़ा। पहले कंधे पर चाकू मारा, फिर पेट में कई बार वार किए। पापा चिल्लाते हुए बाहर भागे तो पड़ोसी जुटने लगे। इतने में अमित मौका पाकर भाग गया। बहन प्रीति और मां सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग पिता को सीएचसी ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया- वारदात की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नगरा मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। पड़ोसी बोले- ऐसे हत्यारे को तो फांसी दे दी जाए पड़ोसी राजेंद्र यादव ने बताया- हमें सुबह 8 बजे घटना के बारे में पता चला। कमरे में गए तो अंदर हर तरफ खून फैला हुआ था। बहुत बुरी तरह से मारा गया है। ऐसे हत्यारे को तो फांसी ही दे देनी चाहिए। ------------------ भास्कर सर्वे से जुड़ी हुई ये खबरें भी पढ़ें- ​​​​​​​यूपी के लोग बोले-341 विधायकों को दोबारा टिकट न दें 25 मार्च को यूपी के विधायकों के 3 साल पूरे हो रहे हैं। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने विधायकों का सर्वे किया। 16 से 20 मार्च तक चले इस सर्वे में लोगों से 4 तरह के सवाल पूछे गए। इनके जवाब में लोगों ने राय दी कि 403 में से 84 फीसदी विधायकों को दोबारा टिकट नहीं देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर यूपी-403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    काश पटेल पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के आरोप:हॉकी के दीवाने हैं FBI चीफ, रंगबिरंगे मोजों और भारत से सिलवाए सूट का मजाक उड़ाते थे दोस्त
    Next Article
    25 फीट गहरे बेसमेंट ने खोली सिस्टम की पोल:हजारों मीट्रिक टन मिट्टी का हिसाब नहीं, एडीए-खनन विभाग मौन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment