Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी-बच्चों की हत्या करके पुजारी को आखिरी कॉल की:फिर जान दी, मथुरा में लोगों को भभूत बांटता, लाल पोटलियां मिलीं; तंत्र-मंत्र का शक

    6 hours ago

    1

    0

    मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत का राज घर से सिर्फ 2Km दूर छिपा था। पुलिस की जांच हवेली वाले मंदिर तक पहुंच गई है। मनीष ने मरने से पहले इस मंदिर के पुजारी करुआ बाबा के बेटे मनीष को कॉल किया था। फिर घर में 5 लाशें मिली। पुलिस ने पुजारी को हिरासत में लिया है, उनसे जानने की कोशिश हो रही है कि आखिरी बार मनीष को उन्होंने क्या कहा था? पुलिस मनीष और उसकी पत्नी सीमा के रिश्तों की परतों को भी उधेड़ रही है। उसके भाई और परिवार से पूछताछ हुई कि दोनों के बीच क्या विवाद था या किसी से अफेयर था? लोगों का कहना है कि मनीष पहले शराब पीता था। फिर बदल गया। पूजा-पाठ करने लगा। लोगों की समस्याओं को सुनता, उन्हें भभूत बनाकर देता था। 5 लाश मिलने के बाद पुलिस की थ्योरी थी कि मनीष ने पत्नी और 3 बच्चों को मार डाला, फिर खुद को करंट लगाकर सुसाइड कर लिया। फोरेंसिक जांच में यह साफ हो गया कि इन 5 लोगों के अलावा कोई घर में दाखिल नहीं हुआ था। वहीं, पुलिस ने 10 फरवरी की रात की घटना के बाद भी FIR दर्ज नहीं की है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… मनीष बाबा से बंद कमरे में पूछताछ मनीष पूजा-पाठ में रम गए, लोगों को भभूत की पुड़िया देते पुजारी करुआ बाबा के बेटे मनीष से पुलिस ने बंद कमरे में बातचीत की। पूछा- क्या मनीष मंदिर में आकर बैठा करते थे? पुजारी ने कहा- जी...वो हर मंगलवार और शनिवार को मंदिर में बैठते थे। यहां साफ-सफाई में हाथ बंटाते थे। लोग उनके पास अपनी समस्याएं लेकर आने लगे थे। वह समस्याओं को दूर करने के लिए पूजा-पाठ करते थे। पुड़िया में भभूत देते थे। पुलिस ने पूछा- क्या इसका ताल्लुक तंत्र-मंत्र से है? पुजारी ने कहा- ये मैं कैसे कह सकता हूं, वो मेरे साथ पूजा करने जाया करते थे। लोग खुद ही अपनी समस्या बताते थे, वो उनके लिए पूजा-पाठ करते थे। इसमें गलत क्या है? खप्परपुर गांव में मनीष के घर से इस थ्योरी को सपोर्ट करने वाले जो सबूत मिले, वो जान लीजिए… फ्रिज पर जड़ी-बूटियों की पर्ची, पूजा-पाठ सामग्री मिली पुलिस ने 20 से ज्यादा गांव के लोगों से बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि मनीष पहले शराब पीते थे, मगर पिछले कुछ सालों में उन्होंने सब कुछ छोड़ दिया था। वह ज्यादातर वक्त मंदिर में रहते थे। आसपास के गांवों में पूजापाठ के लिए जाने लगे थे। निसंतान दंपती भी मनीष से मिलने आने लगे थे। उनके कमरे से पूजापाठ की सामग्री (जायफल, नारियल, हवन सामग्री) बड़ी मात्रा में मिली है। फ्रिज के ऊपर से आयुर्वेद की जड़ी-बूटियां मिली हैं। एक पर्ची मिली हैं, जिसमें जड़ी बूटी कांकड़, मनेसिल, केसर, तगर, कुट जैसे नाम लिखे हुए थे। जगह-जगह मोरपंख मिले हैं। पुलिस को छानबीन में मनीष के घर के अंदर मंदिर में 2 लाल रंग की पोटली रखी हुईं मिली। पुलिस ने इसको जांच का हिस्सा माना, ये लाल पोटली ठीक वैसी थीं, जो मनीष के घर से 2 Km दूर मंदिर में डोरी से लटकी रहती हैं। अधिकांश लोग मन्नत मांगने के दौरान ये लाल पोटली बांधते हैं। गांव के लोग बताते हैं- करीब 3 महीने पहले मनीष को टाइफाइड हो गया था। उस वक्त वो घर से नहीं निकलते थे, लेकिन मंदिर नियम से जाते थे, वहां पर गायत्री मंत्र का जाप करते थे। इस मंदिर में मन्नतों की लिस्ट में मनीष का नाम लिखा मिला है, मंदिर की देवी से मनीष ने भी कुछ मन्नत मांगी थी, वो पूरी हुई या नहीं, ये पता नहीं चल सका है। मौत की वजह नहीं, सिर्फ पैसों का हिसाब नोट में लिखा मनीष के घर में 4 जगह से सुसाइड नोट मिले। पहला- घर की दीवार। दूसरा- मनीष की डायरी। तीसरा- दो पर्चियां। चौथा- मोबाइल में VIDEO। जो नोट मिले, उसमें पत्नी और बच्चे को मारकर मौत को गले लगाने की वजह लिखी नहीं गई थी। सिर्फ जमीन को बेचने और रुपयों के लेनदेन का ब्योरा लिखा गया था। मनीष के चाचा भगवान सिंह ने कहा- मनीष काफी बदल गया था, अब परिवार के लोगों से कम ही मिलता जुलता था। ज्यादातर वक्त मंदिर में रहता था। पूजा-पाठ करने लगा था। भाई सुधीर ने कहा- 5 साल पहले बंटवारे में मनीष को 6 बीघा जमीन मिली थी। उसने 2 बार में साढ़े 4 बीघा जमीन बेच दी थी। खेत में ट्यूबवेल था, पहले सिंचाई के लिए पानी बेचते थे। फिर ट्यूबवेल भी बंद कर दिया था। अब वो खेत पर भी नहीं जाता था। सास का इलाज करवा रहे, 1 दिन पहले छोड़कर आए मनीष के भाइयों से बात करने के बाद ये भी सामने आया कि मनीष अपनी सास का इलाज लखनऊ के एक हॉस्पिटल में करवा रहे थे। 9 फरवरी को वह अपने सास-ससुर को सादाबाद के मढ़नई अपनी ससुराल छोड़ने गए थे। ससुर विजेंद्र ने बताया कि शाम को करीब 4 बजे मनीष और सीमा वहां से चले गए थे। फिर रात में करीब 8 बजे सीमा का उनके पास फोन आया। बताया कि खाना बना लिया है और चाय पीने के बाद खाना खाएंगे। करीब 10 मिनट तक फोन पर बातचीत होने के बाद सीमा ने कहा था कि मंगलवार को तीनों बच्चों के साथ मथुरा जाएंगे। लेकिन सुबह करीब 10 बजे मनीष के भाई का फोन आया कि आपके दामाद ने आत्महत्या कर ली है। पत्नी और बच्चों को भी मार दिया है। उन्होंने बताया कि सीमा हमारी इकलौती संतान थी। पत्नी और बच्चों को मारा, फिर बनाया था VIDEO पुलिस को 10 फरवरी को मनीष के मोबाइल में एक VIDEO मिला। इसमें वह कह रहे थे- हम अपनी मर्जी से मर रहे हैं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। पहले पुलिस ने माना कि मनीष ने हत्या, सुसाइड से पहले यह VIDEO बनाया था। लेकिन, पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने नई थ्योरी दी। उनके मुताबिक, पत्नी और तीनों बच्चों को 3 से 4 बजे के बीच मार दिया गया था। पत्नी सीमा के सिर पर मूसल से वार किया गया था। उसके सिर पर खुली चोट मिली है। जबकि तीनों बच्चों को गला दबाकर मार दिया गया था। इस वक्त तक मनीष जिंदा था, उसका वीडियो सुबह 4.25 बजे रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो बाथरूम में रिकॉर्ड हुआ है, फिर दीवार पर सुसाइड नोट लिखे गए हैं। पुलिस की थ्योरी है कि अगर मनीष ने ही अपने परिवार का मर्डर किया है, तो उसने सब कुछ करने के बाद ये वीडियो बनाया है। क्राइम सीन समझिए… फ्रिज के बगल में मनीष, बाकी बेड पर मिले कमरे में चारपाई पर 5 साल की बेटी हनी का शव पड़ा था। करीब के पलंग पर पत्नी, बेटा और बेटी के शव थे। फ्रिज के बगल में मनीष का शव था। मनीष की लाश के पास एक खुले तार थे। महावन इलाके के खप्परपुर गांव में रहने वाले मनीष की शादी 8 साल पहले हाथरस जिले के गांव मढ़नई की सीमा से हुई। दोनों के 3 बच्चे थे, 5 साल की हनी, 4 साल की प्रियांशी और ढाई साल का पंकज। सोमवार रात को 8 बजे ही वह लोग ससुराल से लौटे थे। मंगलवार सुबह जब घर में हलचल नहीं हुई, तब बड़े भाई सुधीर ने छत से उसके घर की खिड़की पर लगी दफ्ती से हटाकर देखा। तब उसने परिवार के लोगों को बेसुध देखा। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, कमरे में पलंग के पास से खून से सीन लोहे की मूसली पड़ी मिली। सीमा के सिर पर गंभीर चोट थीं। नायलॉन रस्सी का टुकड़ा भी पड़ा हुआ था। फोरेंसिक टीम ने क्राइम सीन को देखने के बाद अपनी रिपोर्ट SSP श्लोक कुमार को सौंप दी है। SP बोले- FIR नहीं लिखी, लेकिन जांच चल रही SP देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया सुसाइड नोट और वीडियो हमें मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सबकी मौत कैसे हुई है, ये स्पष्ट हो गया है। हमारे पास कुछ फैक्ट हैं, जिनके आधार पर हम जांच कर रहे हैं। पुजारी से भी पूछताछ की जा रही है। मारने वाला व्यक्ति भी खत्म हो गया है, इसलिए इस मामले में अभी FIR नहीं लिखी गई है। हमारी जांच जारी है। जो भी नए फैक्ट सामने आएंगे, उसके मुताबिक ही हम कार्रवाई करेंगे। --------------------- ये भी पढ़ें: पत्नी, 3 बच्चों की हत्या करके पति ने जान दी:मथुरा में खुद को करंट लगाया, बच्चों का गला दबाया; 3 जगह सुसाइड नोट मिले मथुरा में पत्नी और 3 बच्चों की हत्या करके पति ने खुद को करंट लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, सोते वक्त पति ने पत्नी के सिर पर मूसल से हमला किया, फिर बच्चों का गला दबा दिया। इसके बाद वीडियो बनाया और सुसाइड नोट लिखा। फिर बोर्ड में बिजली का तार लगाकर खुद सुसाइड कर लिया। SSP श्लोक कुमार ने बताया कि घटना का पता उस समय चला, जब सुबह बच्चे दिखाई नहीं दिए। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स से होंगी भर्तियां:426 करोड़ बजट बढ़ा; 16 हजार सैलरी मिलेगी; जानिए और क्या फायदे होंगे
    Next Article
    वर्ल्ड रेडियो डे विशेष:DDU में स्थापित होगा इंटरनेट रेडियो स्टेशन, स्टूडेंट्स खुद करेंगे ऑपरेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment