Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी-बच्चों को कमरे में बंद कर राजमिस्त्री ने किया सुसाइड:शराब को लेकर पत्नी से की लड़ाई, सुबह कमरे में लटका मिला शव

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक राजमिस्त्री ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह जब पत्नी और बच्चे जागे तो अधेड़ का शव फंदे से झूलता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंजनी माता मंदिर इलाके का है। जानकारी के अनुसार अंजनी माता मंदिर से करीब 500 मीटर दूर स्थित एक मकान में राजमिस्त्री वीरेंद्र अहिरवार (45) पुत्र चतुर्भुज अहिरवार करीब आठ महीने पहले किराए पर रहने आए थे। वह अपनी पत्नी गुड़िया और दो बेटों कबीर व राज के साथ यहां रहते थे। शराब पीकर अक्सर करता था हंगामा पत्नी गुड़िया ने बताया कि वीरेंद्र शराब के आदी थे और अक्सर शराब पीकर घर में हंगामा करते थे। होली के मौके पर वह अपने गांव मगरपुर गए थे। शुक्रवार को पत्नी भी दोनों बेटों के साथ गांव पहुंच गई थीं। वहां वीरेंद्र ने काफी शराब पी ली और पत्नी-बच्चों को तुरंत झांसी चलने की जिद करने लगे। पत्नी के मुताबिक, पति के नशे में होने के कारण वह बाइक से आने के लिए तैयार नहीं हुईं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद वीरेंद्र जबरन झांसी लौट आया। घर पहुंचने के बाद उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी-बच्चों को कमरे में बंद कर दिया था मृतक की पत्नी गुड़िया ने बताया कि शुक्रवार रात उन्होंने पति के लिए ऑमलेट बनाया था। इसके बाद वह बच्चों के साथ सो गईं। शनिवार सुबह करीब 5 बजे जब वह वॉशरूम जाने के लिए उठीं तो कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी मिली, जबकि वीरेंद्र कमरे में नहीं थे। उन्होंने पति को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मोहल्ले के लोगों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया। जब वह मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंचीं तो वहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे की दरार से झांककर देखा तो वीरेंद्र रस्सी के सहारे फंदे से झूल रहे थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत:हाथरस में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    शॉर्ट टर्म गोल्स और परिवार के सपोर्ट ने दिलाई कामयाबी:मेरठ की वंशिका भगत ने UPSC 2025 में हासिल की 809वीं रैंक, कहा–तैयारी से ज्यादा जरूरी है प्रेशर मैनेज करना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment