Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुतिन बोले-मोदी दोस्त, फिर भी जंग रोकने को कहते हैं:उनके पास अच्छे सुझाव; PM 5 मौकों पर यूक्रेन जंग का मुद्दा उठा चुके

    9 hours ago

    1

    0

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यूक्रेन युद्ध खत्म करने की बात उठाते हैं। वह हर मुलाकात में युद्ध रोकने और शांति का रास्ता निकालने पर बात करते हैं। पुतिन ने मॉस्को में वाल्दाई फोरम के दौरान कहा, मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं, फिर भी वे लगातार यूक्रेन युद्ध खत्म करने की बात उठाते हैं। वे जल्द युद्ध खत्म करने के पक्ष में हैं। इसके लिए उनके पास अच्छे सुझाव हैं। PM मोदी 5 बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यूक्रेन युद्ध का मुद्दा उठा चुके हैं। मोदी ने पिछले महीने भी युद्ध पर पुतिन से चर्चा की थी पिछले महीने नई दिल्ली में हुए BRICS समिट से पहले पुतिन और मोदी के बीच बातचीत हुई थी। इस दौरान पुतिन ने मोदी को यूक्रेन युद्ध की मौजूदा स्थिति और शांति की कोशिशों के बारे में जानकारी दी थी। फरवरी 2022 में शुरू हुए इस युद्ध को खत्म करने के लिए कई स्तरों पर बातचीत की कोशिशें जारी हैं। इससे कुछ दिन पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने भी कहा था कि रूस यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए भारत की किसी भी शांति पहल का स्वागत करेगा। उन्होंने कहा था कि रूस और भारत बातचीत और कूटनीति के जरिए विवाद सुलझाने के पक्ष में हैं। पुतिन बोले- भारत की विविधता दुनिया के लिए मिसाल पुतिन ने भारत की संस्कृति, भाषाओं और एकता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत का विशाल आकार और विविधता हैरान करती है। पुतिन ने बताया कि बहुत कम लोग यह जानते हैं, लेकिन PM मोदी ने उन्हें बताया था कि भारत की 1.5 अरब आबादी में करीब 60 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं। बाकी लोग अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। इसके बावजूद सभी लोग साथ मिलकर रहते हैं। पुतिन ने कहा, भारतीय संस्कृति में कुछ अनोखा है। यह दुनिया को सिखा सकती है कि अलग-अलग तरह के लोग अपनी विविधता बनाए रखते हुए एक साथ कैसे रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता और एकता से प्रेरणा ली जा सकती है। पुतिन बोले- हमला हुआ तो सारे हथियार इस्तेमाल करेंगे पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस यूरोप के किसी देश पर हमला करने की योजना नहीं बना रहा है। हालांकि, अगर रूस के किसी इलाके पर हमला होता है तो वह अपनी सुरक्षा के लिए अपने सभी हथियारों का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने पश्चिमी देशों और यूरोप पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया। पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश आने वाले वर्षों में रूस के साथ युद्ध की तैयारी की बात कर रहे हैं, बाल्टिक सागर में सैन्य अभ्यास कर रहे हैं और रूसी जहाजों को जब्त कर रहे हैं। पुतिन का यह बयान मॉस्को की उस चेतावनी के बाद आया है, जिसमें NATO को कहा गया था कि अगर उसके किसी देश ने रूस के कलिनिनग्राद इलाके को बाकी रूस से अलग करने की कोशिश की तो रूस उसकी रक्षा के लिए परमाणु हथियार भी इस्तेमाल कर सकता है। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इजराइल जा रहे फ्लाईदुबई विमान के को-पायलट का ईरान से संबंध हो सकता है। ट्रम्प ने कहा कि अगर हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती है तो तेहरान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी से कैप्टन स्मित बोले-घायल था पर हिम्मत नहीं हारी:विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था; हनुमान चालीसा पढ़ते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला
    Next Article
    पाकिस्तान में ट्रम्प के बेटों की कंपनी ड्रोन यूनिट लगाएगी:3 साइट्स चुनीं; भारत की 4 फैक्ट्री तैयार, 3 बनाई जा रहीं, 2 प्रस्तावित

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment