Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की हत्या की, प्रेमी पर तेजाब फेंका:शाहजहांपुर में होली खेलने के बहाने पहुंचा, 6 महीने से पति को छोड़कर लिव-इन में रहती थी

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के शाहजहांपुर में होली के दिन पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया। उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। वारदात के दौरान मारपीट में पति खुद भी अधमरा हो गया। जानकारी के मुताबिक, महिला का पति से दो साल से तलाक का केस चल रहा था। तब से वह पति से अलग रह रही थी। बीते 6 महीने से अपने प्रेमी के साथ अलग किराए के मकान में लिव-इन में रह रही थी। बुधवार सुबह 6 बजे पति होली खेलने के बहाने महिला के घर पहुंचा। उसने चेहरे पर मुखौटा पहना हुआ था। दरवाजा खटखटाया। प्रेमी दरवाजा खोलने आया। दरवाजा खुलते ही प्रेमी की आंखों में रंग झोंक दिया। वह चीखते हुए बाहर भागा। शोर सुनकर महिला बाहर आ गई। पति ने उसे दबोच लिया और चाकू से गला रेत दिया। यह देखकर प्रेमी पति पर टूट पड़ा। लात-घूंसे और ईंट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। प्रेमी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर दूर चौक कोतवाली क्षेत्र की है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… अब हमले की पूरी कहानी प्रेमी की जुबानी… बृजदीप ने बताया- मंगलवार रात आरती के साथ रुका था। सुबह हम बैठकर बातें कर रहे थे, तभी डोर बेल बजी। दरवाजा खोला तो सामने एक आदमी चेहरे पर मुखौटा पहने खड़ा था। उसने आंखों में रंग झोंक दिया। कुछ समझ में आता, उससे पहले ही हमलावर ने चेहरे पर तेजाब उड़ेल दिया। मैं चीखते हुए मकान के बाहर आ गया। चीख सुनकर आरती दौड़ते हुए कमरे से बाहर आ गई। मैंने कहा- तुम भाग जाओ। तब तक हमलावर ने आरती को दबोच लिया। हमलावर का मुखौटा खींचा तो पता चला कि वो उसका पति मनमोहन था। मनमोहन ने चाकू से आरती का गला रेत दिया। आरती की चीख सुनकर मैं भागकर कमरे में आया। देखा तो आरती लहूलुहान पड़ी थी, मनमोहन उस पर चाकू से दूसरा वार करने जा रहा था, तभी मैं उस पर टूट पड़ा। मनमोहन को लात-घूंसे से बुरी तरह पीटा और ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर डाले। मनमोहन अधमरा हो गया। पुलिस को सूचना दी। चौक कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुझे, आरती और मनमोहन को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। मनमोहन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। तेजाब से हमले के कारण बृजदीप का चेहरा भी बुरी तरीके से झुलस गया है। बृजदीप के बयान पर पुलिस ने मनमोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पति की बेरोजगारी तलाक की वहज बृजदीप ने बताया- मनमोहन बेरोजगार था। कोई काम नहीं करता था। शुरुआत में आरती ही प्राइवेट नौकरी करके घर खर्च चलाती थी। बेटी के पैदा होने के बाद खर्च बढ़े, इसीलिए दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप लगाया कि मनमोहन शराब का आदी है। नशे के लिए आरती से पैसे मांगता था। न देने पर पीटता था। इसीलिए उसने तलाक का केस किया। आरती की बेटी भी मनमोहन के साथ ही रहती है। बृजदीप ने बताया- वह सोलर पैनल लगाने का काम करता है। अविवाहित है। तलाक के बाद आरती से शादी करना चाहता था। मनमोहन और आरती के बीच तलाक की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी, जल्द ही दोनों का तलाक होने वाला था। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी ने काला चश्मा पहनकर होली खेली:रविकिशन ने फगुआ गाया, काशी में विदेशियों का डीजे पर डांस
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, पुलिस ने 150 लोगों की जान बचाई; 20 को अस्पताल में भर्ती कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment