Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी के मायके जाने से परेशान मजदूर ने दी जान:फर्रुखाबाद के राजेपुर में पेड़ पर लटका मिला शव, 5 साल पहले की थी दूसरी शादी

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय मजदूर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के मायके चले जाने से परेशान था। मंगलवार सुबह उसका शव एक पेड़ पर लटका मिला। यह घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के राई गांव की है। सोमवार को मृतक मजदूरी करने शहर के पांचाल घाट गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह गांव के लोगों ने एक खेत में लगे पेड़ पर उसका शव लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान रामलडेते के रूप में हुई है। उसके बेटे दीपक ने बताया कि उसकी पहली मां गुड्डी देवी की करीब 10 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। 5 साल पहले पिता रामलडेते ने दूसरी शादी की थी। दीपक के अनुसार, वह अपने पांच भाइयों और एक बहन के साथ दूसरे मकान में रहता था, जबकि पिता और दूसरी पत्नी अपने दो बेटों के साथ अलग रहते थे। परिवार में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। दीपक ने बताया कि लगभग 6 दिन पहले उसकी दूसरी मां किसी बात से नाराज होकर मायके चली गई थी। इसके बाद से उसके पिता रामलडेते परेशान रहने लगे थे। सोमवार को जब वह मजदूरी के लिए गए और वापस नहीं लौटे, तो उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सूचना मिलने पर दीपक अपने भाइयों के साथ मौके पर पहुंचा और राजेपुर थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। राजेपुर थाना अध्यक्ष स्वदेश कुमार ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीबी को मात देकर चैंपियन बने अंकित:दूसरों के लिए उम्मीद की किरण, चौपाल-सोशल मीडिया से लोगों को जागरूक कर रहे
    Next Article
    दुल्हन करती रही इंतजार, शादी के दिन दूल्हा फरार:दोगुनी उम्र के लड़के से हो रही थी शादी, दो शादी पहले भी कर चुका था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment