Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुल्हन करती रही इंतजार, शादी के दिन दूल्हा फरार:दोगुनी उम्र के लड़के से हो रही थी शादी, दो शादी पहले भी कर चुका था

    5 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में बारात वाले दिन दूल्हा घर से गायब हो गया। दुल्हन सज-धजकर दूल्हे का इंतजार करती रह गई। बारातियों के स्वागत के लिए लड़की पक्ष ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी। जब सोमवार देर रात तक बारात नहीं पहुंची तो लड़की पक्ष ने लड़के के परिजनों से फोन पर बात की। तब पता चला कि दूल्हा घर से लापता हो गया है। उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। लड़का, लड़की से दोगुनी उम्र का है। लड़की वाले बेसुध हालत में दुल्हन को लेकर पहले थाने पहुंचे। इसके बाद एसपी से भी शिकायत की। शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। मामला मलवां थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… गांव अमौरा निवासी उपेंद्र कुमार ने अपनी बेटी रितु (20) की शादी 6 महीने पहले राधा नगर थाना इलाके के नई बस्ती निवासी वैध नारायण सविता के पुत्र ब्रजेन्द्र (40) से तय की थी। 24 नवंबर 2025 को तिलक कार्यक्रम के बाद 9 मार्च को बारात लड़की पक्ष के घर आनी थी। 9 मार्च को शाम 6 बजे तक जब बारात नहीं पहुंची तो लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष के लोगों को फोन करना शुरू किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। लड़की पक्ष के रामकृष्ण ने बताया कि बेटी की शादी के लिए पूरी तैयारी कर ली गई थी और बारात के स्वागत की भी व्यवस्था कर ली गई थी। उन्होंने बताया कि डीजे भी बुक किया गया था, जो लड़के के घर से कार्यक्रम कर बारात के साथ अगवानी के लिए आना था। शाम को डीजे संचालक ने फोन कर बताया कि जो मोबाइल नंबर दिया गया है, उस पर कोई फोन नहीं उठा रहा है। रात में पता चला दूल्हा है लापता देर रात लड़के पक्ष के कुछ लोगों से फोन पर बातचीत हुई। कोई दूल्हे के गायब होने की बात कह रहा था तो कोई अलग-अलग बातें बता रहा था। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर मलवां थाने पहुंचे और करीब दो घंटे तक वहां बैठे रहे। पुलिस ने उन्हें राधा नगर थाने जाने की सलाह दी। इसके बाद रात करीब 2 बजे वे पुलिस अधीक्षक आवास पहुंचे और गुहार लगाई। वहां से पुलिस कर्मियों ने राधा नगर थाने में फोन कर सभी को वहां भेज दिया। राधा नगर थाने में उन्हें बताया गया कि लड़के की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। साढ़े तीन लाख खर्च होने का दावा लड़की पक्ष का कहना है कि शादी की तैयारियों में करीब साढ़े 3 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। अब वे चाहते हैं कि यह रकम उन्हें दिलाई जाए, क्योंकि वे ऐसे परिवार में अब बेटी की शादी नहीं करना चाहते। दूल्हे की तीसरी शादी बताई जा रही वहीं रिश्तेदारों का कहना है कि ब्रजेन्द्र की यह तीसरी शादी थी। उसकी पहली शादी कुसुम्भी में हुई थी, जिससे एक बेटा भी है। करीब 2साल पहले वह शादी टूट गई थी। इसके बाद दूसरी शादी गंगा पार तय हुई, लेकिन वह भी नहीं हो सकी। राधा नगर चौकी प्रभारी ने बताया, दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -------------------- खबर यह है- जिस दुकान की बर्फ जीभ से चाटी, उसमें धमाका...VIDEO:बगल की दुकान भी जली, लखनऊ में लोग बोले- किसी ने फूंक दिया लखनऊ के जानकीपुरम में गन्ने के रस की एक दुकान में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस दुकान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक बच्चा दुकान में रखी बर्फ को जीभ से चाटता दिखाई दे रहा था। चर्चा है कि इसी वजह से किसी ने दुकान में आग लगा दी। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी के मायके जाने से परेशान मजदूर ने दी जान:फर्रुखाबाद के राजेपुर में पेड़ पर लटका मिला शव, 5 साल पहले की थी दूसरी शादी
    Next Article
    संभल में भाकियू शंकर ने प्रदर्शन किया:डीएम को ज्ञापन देकर प्रदूषण, अवैध खनन, भू-माफियाओं पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment