Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, तुरंत शादी करवाई:झांसी में पति ने प्रेमी को कपड़े तक नहीं पहनने दिए, मांग भरवाकर वरमाला पहनवाई

    12 hours ago

    1

    0

    झांसी में पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद पति ने दोनों की तुरंत शादी करा दी। पति ने प्रेमी को कपड़े पहनने तक का मौका नहीं दिया। प्रेमी से पत्नी की मांग में सिंदूर भरवाया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। पत्नी ने प्रेमी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मामला जिला मुख्यालय से 28 किमी दूर चिरगांव थाना क्षेत्र का है। 23 अगस्त को पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को कमरे में पकड़ा था। दोनों की शादी का वीडियो गुरुवार को सामने आया। पति के मुताबिक, उसकी शादी जून 2026 में हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पत्नी उसे नींद की गोलियां देती थी। उसके सोने के बाद वह प्रेमी से मोबाइल पर बात करती थी। देखिए 3 तस्वीरें.. जानिए पूरा मामला... तालाबपुरा मोहल्ला में रहने वाले राजेश प्रजापति ने बताया- मेरी शादी 24 जून को दतिया के भांडेर क्षेत्र की अभिलाषा से हुई थी। शादी के करीब एक महीने बाद पत्नी के व्यवहार पर शक होने लगा। पत्नी मुझे नींद की गोलियां देती थी। सोने के बाद प्रेमी से मोबाइल पर बात करती थी। राजेश का आरोप है कि 19 अगस्त को घर के जेवर भी गायब हो गए। उसने पत्नी से पूछताछ की, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे सकी। बाद में उसे पता चला कि पत्नी ने कुछ जेवर अपने प्रेमी को दे दिए थे। मामा का एक्सीडेंट हुआ, घर पहुंचा तो खुला राज राजेश ने बताया कि 23 अगस्त को उसके मामा का एक्सीडेंट हो गया था। वह पत्नी को घर पर छोड़कर झांसी मेडिकल कॉलेज गया। दोपहर करीब 2 बजे लौटने पर घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर वह छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। पत्नी और प्रेमी कमरे में मिले। उसने दोनों के फोटो-वीडियो बना लिए। इसी दौरान दोनों ने उसे देख लिया। पकड़कर धक्का दे दिया। वह किसी तरह खुद को छुड़ाकर बाहर आया और शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने फूल और सिंदूर मंगवाया। दोनों की शादी करा दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई। पति का आरोप है कि प्रेमी के खिलाफ सिर्फ शांतिभंग की कार्रवाई की। जबकि उसकी पत्नी को भी छोड़ दिया। पति का आरोप- ससुर ने जान से मारने की धमकी दी राजेश ने बताया कि घटना के बाद उसने पत्नी के पिता और भाई को फोन कर पूरी जानकारी दी। उसके मुताबिक, ससुर ने बताया कि उन्हें शादी से पहले ही बेटी के प्रेम-प्रसंग की जानकारी थी। उन्होंने बेटी से एक मोबाइल फोन भी छीन लिया था। बेटी के दोबारा प्रेमी से बात न करने की बात कहने पर उन्होंने मामला खत्म कर दिया। बाद में उसकी शादी राजेश से करा दी। राजेश का आरोप है कि जब उसने ससुर से पूछा कि प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने के बावजूद उसकी शादी उससे क्यों कराई, तो वह नाराज हो गए। जान से मारने की धमकी दी। राजेश का दावा है कि उसके पास बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है। पति राजेश खेती करता है। जबकि प्रेमी मोनू भी खेती करता है। वह लड़की के मायके के पास रहता है। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोर्ट जाने की सलाह दी चिरगांव थाना प्रभारी बलिराज शाही ने बताया पति की शिकायत पर विवाहिता और एक युवक को थाने लाया गया था। महिला ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग उसे अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को कानूनी कार्रवाई के लिए परिवार न्यायालय जाने की सलाह दी है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अचानक बस रोकी, 3 की मौत: रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे, ड्राइवर बाथरूम के लिए उतरा, ट्रक ने टक्कर मारी सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 यात्री घायल हैं। इनमें 5 गंभीर है। गुरुवार तड़के 5.30 बजे ड्राइवर को पेशाब लगी। उसने एक्सप्रेस-वे पर थोड़ा किनारे करके बस को रोक दिया। नीचे उतरकर चला गया। तभी तेज रफ्तार ट्रक आया और पीछे से बस में घुस गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में महिला ने सुसाइड किया, बेटा बोला-लाश नहीं उठाएंगे:रास्ते की विवाद की DM-SDM से 100 बार शिकायत की, अब न्याय चाहिए
    Next Article
    महिला बोली- तेरी कोई औकात नहीं, तुझसे जूते साफ कराऊंगी:नोएडा में डिलीवरी बॉय को रोकने पर भड़की, गार्ड को मारने के लिए लात उठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment