Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला:खीर में नींद की गोली खिलाई, फिर गला दबाया; 15 साल पहले हुई थी शादी

    7 hours ago

    1

    0

    बागपत में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसने पहले पति को खीर में नींद की गोली मिलाकर खिला दी। फिर पति के बेहोश होने पर प्रेमी को घर पर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर पति को गला दबाकर मार डाला। हत्या करने के बाद पत्नी ने पति की मौत की वजह हार्ट अटैक बताकर रोने का नाटक करने लगी। लेकिन, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना आया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घर के आसपास के सीसीटीवी चेक किए। इसमें पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने रविवार को जब पत्नी से युवक के बारे में पूछताछ की तो वो घबरा गई और सारा सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला नौरोजपुर गुर्जर गांव में रहने वाले सचिन की शादी 15 साल पहले रचना से हुई थी। दोनों के 2 बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं। करीब 11 महीने पहले रचना की इंस्टाग्राम पर सोनू नाम के युवक से जान-पहचान हो गई। सोनू बागपत के रनछाड़ गांव का रहने वाला है। उसके और रचना के घर के बीच की दूरी 30 किलोमीटर है। धीरे-धीरे रचना और सोनू के बीच अफेयर शुरू हो गया। सोनू रचना के घर भी आने-जाने लगा। पत्नी के अफेयर की बात सचिन को भी पता चल गई। उसने रचना को यह सब करने से मना किया। लेकिन, रचना उसकी बात सुनने को तैयार नहीं थी। खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई इसके बाद सचिन और रचना के बीच झगड़ा बढ़ने लगा और मारपीट होने लगी। बात जब हद से ज्यादा बढ़ गई, तो रचना ने सचिन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। यह बात उसने अपने प्रेमी सोनू को बताई। इसके बाद 12 जून (शुक्रवार) की रात रचना ने घर में खीर बनाई। जो खीर उसने सचिन को खाने के लिए दी, उसमें नींद की गोलियां मिला दीं। खीर खाते ही सचिन गहरी नींद में सो गया। इसके बाद रचना ने अपने प्रेमी सोनू को घर बुलाया। फिर दोनों ने मिलकर सचिन का गला घोंट दिया। रात भर दोनों सचिन की लाश के साथ ही रहे। 13 जून की सुबह रचना चीखने-चिल्लाने लगी। उसने बताया कि पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। लेकिन, परिवारवालों ने शक होने पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रविवार को जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई, तो उसमें मौत की वजह गला घोंटना निकली। इसके बाद पुलिस ने रचना के घर के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। इसमें पुलिस को सोनू दिख गया। पुलिस ने जब रचना से सोनू के बारे में पूछा, तो वह घबरा गई। उसने पति सचिन की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पत्नी बोली- पति को मेरे और सोनू के संबंधों का पता चल गया था पुलिस को रचना ने बताया- मैं और सोनू मिलने वाले थे। इस बात का पता सचिन को पता चल गया था। फोन पर मेरी सोनू से बात हुई। उसी ने मुझे नींद की गोली देने के लिए बोला था। मैं सचिन के साथ ही बाहर गई थी। चोरी से मैंने मेडिकल स्टोर से नींद की गोली खरीद ली थी। फिर रात में खीर बनाकर उसमें गोली मिलाकर सचिन को खिला दी। सचिन के बेहोश होने के बाद सोनू को घर के अंदर बुला लिया। फिर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद मैं सो गई। सचिन का भाई नवीन घर के पड़ोस में ही रहता है। सुबह होने के बाद उसको फोन पर सचिन की मौत के बारे में बताया। भाई ने बुलाई पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा सचिन के भाई नवीन ने बताया- भाई की बॉडी देखने के बाद मुझे कुछ शक हुआ। भाई के गले पर निशान दिख रहा था। मेरा भाई किसान था और उसका बीमा भी था। मैंने पुलिस बुला ली। पुलिस ने भाई के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में उसकी हत्या होने की बात सामने आई। सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया गया है। प्रेमी की तलाश की जा रही है। दोनों ने साथ रहना चाहते थे, इसीलिए सचिन की हत्या की गई है। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें- पति की लाश से पत्नी ने मांग में सिंदूर भरवाया, रोते हुए बोलीं- अब चूड़ियां कैसे उतारूं उन्नाव में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अनुपम से पत्नी ने आखिरी बार मांग में सिंदूर भरवाया। शनिवार सुबह अनुपम का शव उन्नाव से प्रयागराज उनके घर पहुंचा, तो पत्नी प्रिया बेसुध हो गईं। रोते-रोते शव के पास बैठ गईं। इसी दौरान एक महिला सिंदूरदान लेकर आई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑटो ड्राइवर ने राम मंदिर मैनेजमेंट में कैसे ली एंट्री:टिन्नू यादव पर चढ़ावे की चोरी के आरोप; 28 साल पहले चंपत राय से जुड़ा था
    Next Article
    UP के 21 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट:70 की स्पीड से हवाएं चलेंगी, 24 घंटे में 5 मौतें; 20 जून तक आ सकता है मानसून

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment