Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने सुबह 5 बजे जगाया, पति ने जान दी:रोज 8 बजे तक सोता था; हाथरस में साले से बोला- अपनी बहन का ख्याल रखना

    12 hours ago

    1

    0

    हाथरस में एक युवक ने बुधवार सुबह सिर्फ इसलिए जान दे दी, क्योंकि उसकी पत्नी ने उसे जल्दी जगा दिया था। रोज वह सुबह 8 बजे तक सोता था। पत्नी ने तीन घंटे पहले 5 बजे उसे उठा दिया था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद शांत होने पर पत्नी ने चाय बनाकर दी। पति ने चाय पी और साले को फोन किया। बोला- अब मैं जा रहा हूं, अपनी बहन का ध्यान रखना। इसके बाद कमरे के अंदर गया और उसने दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। पत्नी ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को बुलाया। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो बेड पर खून से लथपथ शव और पास में तमंचा पड़ा था। घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र की है। दो तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए मामला… खेती-किसानी करता था लालू रामपुर बट्टारी गांव में लालू (35) पुत्र नवाब सिंह परिवार के साथ रह रहा था। खेती-किसानी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। 7 साल पहले लालू की शादी ईटॉर्नी गांव की आशा देवी से हुई थी। घर में एक 6 साल का बेटा आरव और 1 साल की बेटी आरोही है। बड़ा भाई अपने परिवार के साथ अलग रहता है। बुजुर्ग मां-पिता भी बड़े बेटे के साथ ही रहते हैं। बेटा आरव किशनपुर गांव के पास एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है और टेंपो से स्कूल जाता था। बुधवार सुबह करीब 5 बजे पत्नी बेटे को स्कूल भेजने के लिए उठी। उसने घर के काम निपटाए, फिर किचन में खाना बनाने जा रही थी। किचन का गेट टाइट था, आशा से खुल नहीं रहा था। गेट खुलवाने के लिए उसने पति लालू को जगाया। जल्दी जगाने से लालू नाराज हो गया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और लालू ने पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद पत्नी ने बच्चे को स्कूल भेजा। करीब 7 बजे पति को चाय बनाकर दी। लालू ने चाय पीने के बाद कमरा बंद कर लिया। जान देने से पहले साले को फोन किया कुछ देर बाद लालू ने अपने साले को फोन कर कहा, “तेरी-मेरी आखिरी मुलाकात है, अब मैं जा रहा हूं, अपनी बहन को देखना।” इसके बाद तमंचे से गोली चलने की आवाज आई। पत्नी दौड़कर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पत्नी के मायके वालों के पहुंचने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर लालू का शव बेड पर पड़ा था और पास में तमंचा पड़ा था। पत्नी बोली- छोटी बात पर मेरी पिटाई की, फिर जान दे दी पत्नी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने बताया कि किचन का दरवाजा खुलवाने के लिए पति को उठाया था। मैंने कहा, उठ जाओ अब तो सुबह हो गई है। मुझसे रसोई का गेट नहीं खुल रहा था। इस बात को लेकर पति गहरी नींद से उठे और मुझसे लड़ने लगे। झगड़ा करने के बाद मुझे पीटा। इसके बाद भी मैंने गुस्से में चाय बनाकर दी। उन्होंने चाय पी ली थी। फिर मेरे छोटे भाई मानु को फोन कर दिया। चाय खत्म करते ही उन्होंने फोन काट दिया और सिर से सटाकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। कोतवाल शिवकुमार ने बताया- पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से मिले अवैध तमंचे को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------- यह खबर भी पढ़ें…. पिता ने 19 साल की बेटी की हत्या की:शव पीठ पर बांधकर ले गया, खेत में दफनाया; अलीगढ़ में प्रेमी से शादी पर अड़ी थी अलीगढ़ में पिता ने अपनी 19 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर लाश को पीठ पर बांधकर बाइक से खेत में पहुंचा। 5 फीट गहरा गड्‌ढा खोदा। लाश दफनाकर वापस घर आ गया और सो गया। सुबह उठकर बेटी को ढूंढने का नाटक करता रहा। पुलिस को पूछताछ में पिता के गोलमोल जवाब से शक हुआ। सख्ती की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लंबी-लंबी लाइनें लगीं:ट्रैक्टर से 3-3 ड्रम लेकर पहुंचे लोग; बिजनौर डीएम पैदल चलकर कलेक्ट्रेट गईं
    Next Article
    मेरठ में MBA छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत:IIMT यूनिवर्सिटी में भड़के छात्र, बहन बोली- सीसीटीवी भी नहीं दिखा रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment