Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में MBA छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत:IIMT यूनिवर्सिटी में भड़के छात्र, बहन बोली- सीसीटीवी भी नहीं दिखा रहे

    14 hours ago

    1

    0

    मेरठ की IIMT यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की बुधवार सुबह मौत हो गई। नीचे गिरते ही उसका सिर फट गया। छात्रा का शव हॉस्टल की मेड ने खून से लथपथ पड़ा देखा। इसकी सूचना यूनिवर्सिटी प्रशासन को दी। वॉर्डन स्टाफ छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहारनपुर की रहने वाली छात्रा एमबीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी। उसकी बड़ी बहन ने कहा- मेरी आज सुबह ही बात हुई थी, तब तो वह खुश थी। अपना फाइलवर्क करके मैडम से मिलने जाने वाली थी। हम लोगों के हॉस्टल पहुंचने से पहले पुलिस बहन का शव ले जा चुकी थी। कॉलेज वाले सीसीटीवी भी नहीं दिखा रहे हैं। वहीं, छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन पूरी तरह मामले को दबा रहा है। यहां छात्र-छात्राओं के साथ बहुत खराब व्यवहार किया जाता है। उनके साथ भेदभाव होता है। इसके चलते तनाव में स्टूडेंट सुसाइड जैसे गलत कदम उठाते हैं। पुलिस मृतक छात्रा की रुम मेट कीर्ति को हिरासत में ले रखा है। 3 तस्वीरें देखिए… हॉस्टल के रूम नंबर- 67 में रहती थी अनु सहारनपुर की रहने वाली अनु गुप्ता गंगानगर स्थित आईआईएमटी के सरोजनी नायडू गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। उसका रूम नंबर 67 तीसरी मंजिल पर है। बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे उसका खून से लथपथ शव हॉस्टल के नीचे बने जिम के बाहर पड़ा दिखा। काम करने वाली मेड ने सबसे पहले छात्रा की डेडबॉडी देखी। उसने अन्य छात्राओं को बताया। छात्राओं ने इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पहले परिवार की बात… बड़ी बहन बोलीं- सुबह तो अनु काफी खुश थी अनु गुप्ता की बड़ी बहन तनु ने बताया- मेरी आज सुबह 9 बजे ही बहन से बात हुई थी। इससे पहले भी हमारी बात हुई थी, उसने मुझसे कहा कि मैं अभी फाइलवर्क कर रही हूं। इसके बाद नाश्ता करूंगी। फिर फाइलवर्क पूरा करके मैडम के पास जाऊंगी। इसके बाद अनु की मेरी दूसरी बहन से बात हुई थी। उससे कहा कि 10 बजे मैडम से मिलना है। बाद में बहन का फोन रूममेट ने उठाया। तब उसने कहा कि दीदी अनु कमरे में नहीं हैं, उसका फोन यहां रखा है। वो बाहर गई है और एक लड़की की हॉस्टल में लाश मिली है । काफी देर तक जब मेरी बहन का फोन नहीं आया तो हमने उसे दोबारा कॉल किया। देखें वो कहां हैं, लेकिन उसका फोन नहीं रिसीव हुआ। कई बार कॉल करने पर भी हमारी उससे बात नहीं हुई। मुझे चिंता होने लगी। तब मैंने अपने पति और पापा को भी बताया। सीसीटीवी नहीं दिखा रहा कॉलेज हमने अनु की टीचर को कॉल किया, उन्होंने बताया कि वो गिर पड़ी है, उसके चोट लगी है। उसे कॉलेज के ही अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद हम मेरठ के लिए निकले। जब हम यहां पहुंचे तो पता चला कि उसकी डेडबॉडी को पुलिसवाले ले गए हैं। न हमें कैमरा दिखा रहे हैं न ही इनके पास फोटो हैं। कॉलेज प्रशासन ने हमें कुछ नहीं बताया। न ही मेरी बहन का सही से इलाज कराया। 2 महीने पहले मां की मौत, बैक आने से परेशान थी परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले अनु की मां की मौत हुई थी। इसके बाद से वो परेशान थी। अनु गुमसुम रहती थी। हॉस्टल में भी उसकी किसी से ज्यादा बात नहीं होती थी, न ही कॉलेज में वो किसी से ज्यादा बात करती थी। इसके बाद पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं अनु ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड तो नहीं किया। अब हॉस्टल की छात्राओं के आरोप पढ़िए हमेशा हसंती रहती थी मेरी दोस्त यूनिवर्सिटी मे पढ़ने वाली छात्रा अक्षरा पांडेय ने बताया- हमारे हॉस्टल में मेरे ही फ्लोर पर एक लड़की ने सुसाइड कर लिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले में कुछ नहीं कर रहा। इन्होंने पुलिस को भी 1 घंटे के बाद बताया। हमारे सामने बाउंसर्स उसकी बॉडी को उठाकर ले गए। हमें हमारी सीनियर अनु गुप्ता की एक दोस्त से ही पता चला कि वो बहुत खुश रहती थीं। पढ़ाई में भी काफी अच्छी थी। हमेशा हसंती रहती थीं। हमें कहीं से भी नहीं लगता कि ऐसी भी लड़की सुसाइड कर लेगी। वॉर्डन कह रहीं- ये 4 दिन का मेला है छात्रा माही सिंह ने बताया- हमारे हॉस्टल में एक लड़की ने सुसाइड किया है, लेकिन ये सुसाइड नहीं है उसकी रूममेट के हाथ पर चोट है। हमारी वॉर्डन कह रही हैं कि 4 दिन का मेला है। 4 दिन के बाद ये सब दब जाएगा। हमारे सर कह रहे है, हर साल बॉयज हॉस्टल में मिलता था, इस साल से गर्ल्स हॉस्टल में मिलेगा। हमें इंसाफ चाहिए। एसपी देहात अभिजीत कुमार सिंह ने बताया- आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में एक छात्रा की डेडबॉडी की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची। छात्रा की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी भिजवाया गया। मौत को लेकर हर एंगल पर जांच की जा रही। अभी तक कोई भी सुसाइड नोट छात्रा के परिवार वालों या पुलिस को नहीं मिला है। कॉलेज में बढ़ती गई छात्रों की संख्या, रात 8 बजे तक भी धरना जारी कॉलेज की छात्राएं, छात्र भी उनके साथ यूनिवर्सिटी गेट को खुलवाकर धरने पर बैठ गए। देर शाम 8 बजे तक भी धरना जारी है। सबसे पहले मेरठ कॉलेज के छात्र नेता विजित तालियान अपनी टीम के साथ आइआइएमटी पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सीसीएसयू से छात्र नेता विनीत चपराणा, छात्रनेता शान मोहम्मद भी पहुंच गए। इतना ही नहीं थोड़ी देर बाद भाकियू की टीम भी जिलाध्यक्ष अनुराग मलिक के साथ वहां कॉलेज में पहुंच गई और किसान नेताओं ने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया। ------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में भीषण गर्मी, पारा 49°C पहुंचने के आसार:बांदा लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म, 14 शहरों में स्कूल बंद; लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा यूपी बीते 4-5 दिन से भीषण गर्मी की चपेट में है। मंगलवार को बांदा का पारा सीजन में पहली बार 48.2°C रिकॉर्ड किया गया। यह देश का सबसे गर्म और दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। 2022 में बांदा का तापमान 49.2°C तक पहुंच गया था। संभावना है कि अगले कुछ दिनों में 4 साल पुराना ये रिकॉर्ड टूट सकता है।पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने सुबह 5 बजे जगाया, पति ने जान दी:रोज 8 बजे तक सोता था; हाथरस में साले से बोला- अपनी बहन का ख्याल रखना
    Next Article
    काबा गाने वाली सायोनी घोष पर एक करोड़ का इनाम:यूपी भाजपा नेता ने की घोषणा; टीएमसी सांसद ने पीएम मोदी से पूछे तीखे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment