Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'अयोध्या केवल धार्मिक नगरी नहीं, आस्था का केंद्र है':बिहार के डिप्टी सीएम बोले-बिहार और यूपी के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    "अयोध्या केवल एक धार्मिक नगरी नहीं है। ये वैश्विक स्तर पर आस्था का का केंद्र है। राम मंदिर बनने के बाद से अयोध्या का तेजी से विकास हो रहा है। यहां पर्यटन और रोजगार की अपार संभावनाएं विकसित हो रही हैं। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के समन्वय से अयोध्या में सड़क, यातायात, स्वच्छता, सुरक्षा और आवासीय सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इससे राम नगरी विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित हो रही है। यूपी और बिहार के सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत किया जाएगा।" ये कहना है बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा। वह मंगलवार को अयोध्या आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातें करते हुए ये बातें कही। भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि अयोध्या का विकास प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तीव्र गति से हो रहा है और आने वाले समय में यह नगरी धार्मिक पर्यटन की राजधानी के रूप में स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि यहां विकसित हो रही आधुनिक सुविधाएं स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग और छोटे कारोबारियों के लिए नए अवसर लेकर आई हैं। स्वागत करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष कमला शंकर पांडे, जिला महामंत्री मनोज वर्मा तथा महानगर मीडिया के सह-प्रभारी राजेश सिंह सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में किसान नेत्री का जंगल में जला शव मिला:पति ने युवक पर हत्या कर शव जलाने का लगाया आरोप , 15 दिन से थी लापता
    Next Article
    पत्नी ने देवर संग मिलकर पति पर जानलेवा हमला किया:हंसिए से गर्दन पर कई वार किए, मरा समझकर खेत में फेंककर भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment