Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ब्राउन गर्ल कैफे पर पुलिस का छापा:8 हुक्के, 23 फ्लेवर पैकेट समेत भारी सामान जब्त, कैफे सील

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में देर रात पुलिस ने ब्राउन गर्ल कैफे पर छापा मारकर अवैध रूप से संचालित हुक्का बार का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान मौके से 8 हुक्के, 23 फ्लेवर पैकेट, 12 पाइप, 15 चिलम समेत बड़ी मात्रा में हुक्का सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने कैफे को सील कर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 11 फरवरी की रात करीब 11:27 बजे सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार टीम के साथ दयाल चौराहे पर गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि विकास खंड स्थित ब्राउन गर्ल कैफे (5/439) में अवैध रूप से हुक्का संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रिसेप्शन के पास रखा मिला हुक्का सेटअप कैफे के अपर ग्राउंड फ्लोर पर रिसेप्शन के पास 7 हुक्के और 1 बटरफ्लाई हुक्का सजे मिले। इसके अलावा 12 पाइप, 15 चिलम, 17 बंद फ्लेवर पैकेट और 6 खुले फ्लेवर पैकेट बरामद किए गए। वहीं कोयले का डिब्बा, 2 हीटर, 1 चिमटा और 2 पैकेट फिल्टर पाइप भी मौके से मिले। छापेमारी के समय कैफे में कोई संचालक या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर जब्ती प्रपत्र तैयार किया। चेतावनी बोर्ड भी नहीं मिला जांच में सामने आया कि कैफे के गेट पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार 60×30 सेमी का अनिवार्य चेतावनी बोर्ड नहीं लगा था। धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसका मानक बोर्ड नहीं लगा था। पुलिस ने कैफे को दो तालों बंद कर सील कर दिया। साल भर से चलना था कैफे पुलिस को नहीं लगी भनक ब्राउन गर्ल कैफे करीब 1 साल से चल रहा था। देर रात तक कैफे में लड़का लड़कियां बैठकर हुक्का पीते थे। कैफे में बैठने वाली एक लड़की कम उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर बड़े सपने दिखाई थी। दूसरे शहर से आई लड़कियां उसके जाल में फंसकर महंगे महंगे शौक की अदिति हो जाती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPMSRA ने चार श्रम संहिताओं का विरोध किया:प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, पुराने कानून बहाल करने की मांग
    Next Article
    रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड पर वकीलों का न्यायिक बहिष्कार:अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग उठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment