Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPMSRA ने चार श्रम संहिताओं का विरोध किया:प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, पुराने कानून बहाल करने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी: केंद्र सरकार द्वारा 44 पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नई श्रम संहिताएं लागू किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। संगठन ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। यह ज्ञापन सुबह लगभग 11 बजे दिया गया। जिला अध्यक्ष सुजीत गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सचिन प्रभाकर, मोहम्मद आरिफ, पप्पू शर्मा, सर्वेश गुप्ता, आदर्श मिश्रा, रमजान, धीरज मिश्रा, फुसरत और रवि शर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने अपने ज्ञापन में बताया कि सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों (SPES) को नियोक्ताओं द्वारा विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनमें अवैध स्थानांतरण, जबरन कार्य रुकवाना, बर्खास्तगी और वेतन व यात्रा भत्ता रोकने जैसे मुद्दे शामिल हैं। UPMSRA ने आरोप लगाया कि बिक्री संवर्धन कर्मचारी (सेवा की शर्तें) अधिनियम 1976 सहित अन्य श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि इससे कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। संगठन की प्रमुख मांगों में चारों नई श्रम संहिताओं को निरस्त कर पुराने श्रम कानूनों को बहाल करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, फिक्स्ड टर्म रोजगार पर रोक लगाने, न्यूनतम वेतन ₹26,910 घोषित करने, ईपीएस पेंशन ₹9,000 सुनिश्चित करने और 8 घंटे कार्य दिवस लागू करने की मांग भी उठाई गई। UPMSRA ने दवाओं और चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी शून्य करने, दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने और स्वास्थ्य बजट को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 5 प्रतिशत करने की भी मांग की। संगठन ने श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं पर सख्त कार्रवाई की भी अपील की। संगठन ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को इन समस्याओं से राहत दिलाने का आग्रह किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में पांचाल पर्व काव्य समारोह:पांचाल पुरुष स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की स्मृति में आयोजन
    Next Article
    लखनऊ में ब्राउन गर्ल कैफे पर पुलिस का छापा:8 हुक्के, 23 फ्लेवर पैकेट समेत भारी सामान जब्त, कैफे सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment