Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से परेशान युवक फेसबुक लाइव आकर गंगा में कूदा:बोला- उसे मुझे पत्नी कहने में शर्म आती है, वो बहुत ही मक्कार किस्म की लड़की है

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी में एक पति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर गंगा में छलांग लगा दी। मरने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा और फेसबुक पर भी लाइव आया। युवक ने कहा- प्रिया जो मेरी पत्नी है, उसे मुझे पत्नी कहने में भी शर्म आती है। वो बहुत ही मक्कार किस्म की लड़की है। मैं आज लाइव आया हूं। आज मेरे जीवन की लीला समाप्त हो जाएगी। मेरे मरने का कारण मेरे ससुराल वाले हैं। मैं आए दिन शिकयत करता रहा कि आप की बेटी ऐसी है, वैसी है, हमेशा नाटक करती रहती है। लेकिन ये लोग इतने गिरे हुए हैं, अपनी बेटी की गलती कभी नहीं देखते हैं। मैंने इसकी शिकायत फैमिली थाने पर भी की थी। लेकिन अब कुछ नहीं हो पा रहा है। इसलिए अब मैंने अपने जीवन का अंतिम निर्णय ले लिया है। इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट भी की है। ये लोग मुझे धमकाते हैं। मैं आज जा रहा हूं। इसके बाद युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि युवक को मछवारों ने बचा लिया। गंगा ओवरब्रिज के ऊपर से लगाई छलांग मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और परिजनों को मामले की जानकारी दी। ये घटना कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के रोही गांव की है। युवक ने संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी गांव के पास राम वन गमन पथ स्थित गंगा ओवरब्रिज के ऊपर से छलांग लगाई थी। डेढ़ साल पहले हुई थी अंकित की शादी युवक का नाम अंकित कुमार कुशवाहा (26) है। उसकी शादी डेढ़ साल पहले प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र में रहने वाली प्रिया (24) से हुई थी। अंकित का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है, डेढ़ महीने पहले प्रिया और अंकित में मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद प्रिया मायके चली गई थी। अंकित प्रिया को बहुत बुला रहा था लेकिन वह वापस नहीं आ रही थी। पिता बोले- मेरा बेटा बहुत दुखी था अंकित के पिता राम बहादुर का कहना है, बेटे के साथ उसके ससुराल वालों ने मारपीट की थी। इस बात से मेरा बेटा बहुत दुखी था। बहू भी मेरे बेटे को बहुत परेशान करती थी। उसको बच्चा नहीं दिखाती थी। बेटा आज सुबह कह रहा था कि उसे बच्चे की बहुत याद आ रही है। वो बहुत रो रहा था। इसके बाद वह घर से निकल गया और गंगा में छलांग लगा दी। बता दें, अंकित कुमार मौर्य नगर पालिका परिषद भरवारी में संविदा कर्मचारी के तौर पर काम करता था। 6 महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। अंकित का एक छोटा भाई भी है जो दूसरे जिले में प्राइवेट जॉब करता है। अंकित अपने माता-पिता के साथ रहता है। परिजनों की तहरीर के बाद होगी कार्रवाई- एसपी मामले में एसपी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है, फेसबुक लाइव कर सुसाइड करने के मामले में थाना पुलिस को तत्काल जांच के लिए भेजा गया था। युवक को स्थानीय मछुवारों की मदद से बचा लिया गया है। अब वह खतरे से बाहर है। परिजन थाने में तहरीर देते हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। ………………………………………………………….. यह खबर भी पढ़ें- मायावती ने भतीजे ईशान को आकाश की जगह दी:नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया, चुनाव से पहले एक्शन में बसपा सुप्रीमो बसपा सुप्रीमो मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने का ऐलान किया है। बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में उन्होंने कहा- ईशान राजाराम और रामजी गौतम की देखरेख में आगे बढ़ेंगे। उनसे मार्गदर्शन लेंगे। जरूरत पड़ने पर अपने पिता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार का भी मार्गदर्शन लेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    '2017 से पहले सपा के शोहदों से बेटियां परेशान थीं':गोरखपुर में CM योगी ने कहा- पहले देख सपाई बिटिया घबराई, अब यूपी दंगा और कर्फ्यू मुक्त
    Next Article
    महिला टीचर की हत्या की वजह बना कपल डांस VIDEO:स्कूल में साथी के साथ हाथ पकड़कर नाची तो भड़का, लखीमपुर में हत्या करके खुदकुशी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment