Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला टीचर की हत्या की वजह बना कपल डांस VIDEO:स्कूल में साथी के साथ हाथ पकड़कर नाची तो भड़का, लखीमपुर में हत्या करके खुदकुशी की

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी के लखीमपुर में हत्या के बाद सुसाइड के मामले में महिला टीचर का एक वीडियो सामने आया है। 5 सितंबर यानी 'टीचर्स डे' के दिन के वीडियो में महिला टीचर निशात फातिमा अपने सहकर्मी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। लाल रंग की साड़ी में निशात काफी खुश नजर आ रही हैं। वीडियो स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम का है। इसमें स्कूल के सभी टीचर्स ने हिस्सा लिया था। माना जा रहा है कि कपल डांस में निशात को सहकर्मी का हाथ पकड़कर डांस करते देखकर मो. सऊद अंसारी भड़क गया। उसने 16 दिन बाद यानी 21 सितंबर को 'चिल्ड्रंस एकेडमी' स्कूल में घुसकर निशात को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। हालांकि, इस थ्योरी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने अब तक नहीं की है। जांच में निशात और सऊद के बीच पुराने अफेयर और पिछले कुछ समय से दोनों के बीच बढ़ी दूरियों की बात सामने आई है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के ठीक सामने का है। डांस की 3 तस्वीरें देखिए… टीचर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया, मां फूट-फूटकर रोईं इस बीच, मंगलवार को निशात और सऊद को दफनाया गया। टीचर निशात को मंगलवार सुबह 11 बजे उसके ननिहाल पलिया में सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जबकि सऊद अंसारी को रात 9 बजे दफनाया गया। टीचर बेटी का शव देखकर मां तबस्सुम बेसुध हो गईं। उन्होंने रोते हुए कहा- मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई। आरोपी ने मेरी बेटी को छीन लिया। कुछ दिनों से निशात और सऊद की बढ़ गई थी दूरी पुलिस जांच में सामने आया है कि निशात और सऊद के बीच लंबे समय से संबंध थे। दोनों परिवारों का परिचय भी काफी पुराना है। इसके बावजूद पिछले कुछ समय से निशात और सऊद के बीच दूरी बढ़ गई थी। तभी सऊद ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किए। अब पुलिस इस बात की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है कि शिक्षक दिवस का यह वीडियो सऊद ने देखा था या नहीं? अगर देखा था, तो उसके बाद उसकी प्रतिक्रिया क्या थी? 10 साल से दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे स्थानीय लोगों के मुताबिक, निशात फातिमा का परिवार पहले सऊद अंसारी के परिवार के मकान में किराए पर रहता था। इस वजह से दोनों परिवारों का परिचय करीब 10 साल पुराना है। समय के साथ निशात और सऊद एक-दूसरे के संपर्क में रहे। निशात एक साल से चिल्ड्रेंस एकेडमी में शिक्षिका के तौर पर काम कर रही थीं। सऊद कभी-कभी निशात को स्कूल छोड़ने और लेने भी जाता था। वारदात स्कूल में बच्चे के सामने हुई 21 सितंबर को जब सऊद ने निशात की हत्या कर खुदकुशी कर ली। उस दिन बच्चों का पेपर था, इसलिए पूरा स्कूल बच्चों और टीचरों से खचाखच भरा था। गोली चलने के बाद स्कूल में दहशत फैल गई थी। घटना पेपर खत्म होने के समय हुई। इस वजह से ज्यादातर बच्चों के पेरेंट्स गेट के बाहर ही खड़े थे। वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने बिल्डिंग खाली कराई। बच्चे इतना ज्यादा डर गए कि घर वालों को देखते ही रोने लगे। स्कूल में टिफिन और बॉटल तक छोड़कर चले गए। निशात के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सऊद अंसारी, उसके पिता कय्यूम अंसारी और मां के खिलाफ भी केस दर्ज किया। शिकायत में शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। आरोपी टीचर से कैसे संपर्क में आया, वारदात को क्यों अंजाम दिया, 4 पॉइंट में पढ़िए पूरी कहानी 1- पहले आरोपी के घर किराए पर रहती थी टीचर, यहीं से बातचीत शुरू हुई मोहल्ला नौरंगाबाद में सऊद अंसारी का घर है, जबकि निशात फातिमा का घर हिदायत नगर में है। दोनों के घरों के बीच की दूरी करीब 1 किमी है। सऊद के पिता कय्यूम अंसारी जिला उद्योग कार्यालय में काम करते हैं। उसके बड़े भाई दाऊद अंसारी की सोफे-गद्दे की दुकान है। सऊद बीकॉम करने के बाद B.Ed. कर रहा था। निशात फातिमा के पिता इलियास मुंबई में काम करते हैं। बड़ा भाई शादाब अख्तर PCS की तैयारी कर रहा है। छोटा भाई अनस भी पढ़ाई करता है। परिवार मूल रूप से सुल्तानपुर का रहने वाला है। 12 साल पहले इलियास परिवार को लेकर लखीमपुर आए थे। शुरुआत में इलियास का परिवार सऊद के घर पर किराए पर रहने लगा। यहीं से सऊद और निशात फातिमा की बातचीत शुरू हुई। कुछ दिन बाद इलियास ने अपना घर बनवा लिया और परिवार वहां शिफ्ट हो गया। हालांकि, दोनों की बातचीत होती रही। 2- शादी करने का दबाव बना रहा था, टीचर मना करती थी निशात रोजाना ऑटो से शाहपुरा कोठी इलाके में बने चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में पढ़ाने जाती थीं। लोगों का कहना है कि कुछ महीने पहले तक सऊद भी कभी-कभार बाइक से उसे छोड़ने और लेने जाता था। हालांकि, पिछले कुछ महीने से सऊद और फातिमा के बीच बातचीत बंद थी। टीचर के भाई शादाब ने बताया कि सऊद अक्सर बहन को परेशान करता था। वह शादी के लिए दबाव बनाता था, लेकिन बहन ने मना कर दिया था। हम लोगों ने भी कई बार सऊद को समझाया। उसके माता-पिता से शिकायत करने के बावजूद उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। 3- अचानक स्कूल पहुंचा, टीचर से बहस करने लगा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार सुबह सऊद बैग लेकर स्कूल पहुंचा। बैग में उसने 2 तमंचे और 5 कारतूस रखे थे। स्कूल में इस समय बच्चों के पेपर चल रहे थे। 11:30 बजे जब पेपर छूटा, तो फातिमा बच्चों को गेट से बाहर निकाल रही थीं। इसी बीच सऊद उनके पास पहुंचा और बात करने लगा। कुछ ही देर में दोनों के बीच बहस होने लगी। बहस करते हुए दोनों फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच गए। यहां रूम नंबर-11 के सामने कॉरिडोर में दोनों में तेज झगड़ा होने लगा। सऊद ने तमंचे निकाले और एक फातिमा के हाथ में थमा दिया। 4- दूसरी टीचर बचाने दौड़ी तो कहा- जान से मार देंगे शोर सुनकर दूसरी क्लास की टीचर बचाने दौड़ीं। इस पर सऊद ने तमंचा दिखाकर धमकाया कि अगर कोई भी बीच में आएगा, तो वह भी मारा जाएगा। इसके बाद टीचर ने बच्चों के साथ खुद को भी क्लासरूम में बंद कर लिया। फातिमा ने वहां से भागने की कोशिश की तो सऊद ने फायरिंग कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। वारदात से पहले लिखा- हमें यह दुनिया जरूर छोड़नी होगी सऊद इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पिछले कुछ महीनों से सैड और ईगो से रिलेटेड पोस्ट कर रहा था। मरने से कुछ मिनट पहले भी सऊद ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था… अस्सलामुअलैकुम आप सभी को! अगर मेरी अचानक मौत हो जाए, तो मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि कृपया अपने फोन और सोशल नेटवर्क से मेरी तस्वीरें हटा दें। मेरे मैसेज क्लियर कर दें और मेरे फेसबुक अकाउंट को रिपोर्ट कर दें। इस दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है। हम इस दुनिया में आए हैं, तो हमें यह दुनिया जरूर छोड़नी होगी। मेरी मौत के बाद कृपया मेरी तस्वीरें न देखें और न ही पोस्ट करें...। मेरे लिए दुआ पढ़ें, इंशाअल्लाह इससे मुझे मदद मिलेगी। मुझे माफ कर देना, अगर मैंने जाने-अनजाने में आपका दिल दुखाया हो। जब आप सुनें कि मैं अब नहीं रहा, तो R.I.P. न कहें और न ही पोस्ट करें। मैं मुस्लिम हूं, इसलिए आपको "इन्ना लिल्लाहि और इन्ना इलैहि राजिऊन" कहना चाहिए। मुझे हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की उम्मत होने पर गर्व है। अल्लाह हाफिज! इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ेंः- --------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में पहलवान की पीट-पीटकर हत्या, बाइक रोक कर आंखों में लाल मिर्च झोंकी संतकबीर नगर में मंगलवार शाम 35 साल के पहलवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह बाइक लेकर घर से निकले ही थे। तभी घर से 100 मीटर दूर ही हमलावरों ने उनकी आंख में मिर्च पाउडर झोंक दी। पहलवान जैसे ही बाइक से गिरे, हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी से परेशान युवक फेसबुक लाइव आकर गंगा में कूदा:बोला- उसे मुझे पत्नी कहने में शर्म आती है, वो बहुत ही मक्कार किस्म की लड़की है
    Next Article
    दावा- धीरेंद्र शास्त्री का 'पुत्र योग' का पर्चा झूठा निकला:यूपी के दंपती बोले- चौथी संतान भी बेटी हुई; बागेश्वर धाम में सेवादारों ने भगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment