Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पटिया टूटने से 50 फीट गहरे कुंए में गिरी छात्रा:फर्रुखाबाद में 3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सकुशल बाहर निकाला

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के रसीदाबाद बल्लभ गांव में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पांच वर्षीय छात्रा खेलते समय करीब 50 फीट गहरे पुराने कुएं में जा गिरी। बच्ची के कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कोतवाली में तैनात सिपाही मनोज कुमार ने अपनी जान जोखिम में डालकर ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ कुएं में उतरकर बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया। बच्ची को तत्काल एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत ठीक है। देखिए मामले से जूड़ी तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार दोपहर एक बच्ची कुंए में गिर गई। जानकारी के अनुसार जहानपुर गांव निवासी पवन कुमार की पांच वर्षीय बेटी सौम्या अपनी बड़ी बहन अनन्या के साथ रसीदाबाद बल्लभ स्थित स्कूल से घर लौट रही थी। गांव में दिनेश के घर के पास चबूतरे पर झूला पड़ा था। दोनों बहनें कुछ देर झूला झूलने के बाद चबूतरे पर पहुंचीं। इसी दौरान सौम्या कुएं की पटिया पर कूद गई। पटिया अचानक टूट गई और बच्ची करीब 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। बहन अनन्या की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में कुएं के पास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बच्ची को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कुआं काफी पुराना और संकरा होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही थी। मौके पर पहुंचे अधिकारी हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम अभिषेक वर्मा, तहसीलदार हर्षित सिंह,सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और इंस्पेक्टर क्राइम बी.यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड और सीएचसी की स्वास्थ्य टीम को भी बुलाया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में बच्ची को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कुएं के संकरा होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम के प्रभारी प्रांशु ने भी अंदर उतरने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कोतवाली में तैनात सिपाही मनोज कुमार ने कुएं में उतरने की जिम्मेदारी लेने की हामी भरी। सुरक्षा के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मनोज कुएं में उतरे और बच्ची तक पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने सौम्या को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सौम्या अपने चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की है ।उसके पिता पवन दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में है जॉब करते हैं । मौके पर पहुंची सौम्या की मां सपना रोते-रोते बेहाल हो गई । ऊपर से पुकारने पर बच्ची ने मांगा पानी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बच्ची की आवाज सुनाई देने पर मौके पर मौजूद लोगों की चिंता कुछ कम हुई। ऊपर से पुकारने पर सौम्या ने प्रतिक्रिया भी दी और पानी मांगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने रस्सी के सहारे कमंडल से पानी दो बार नीचे भेजा। बच्ची ने पानी पिया। इससे उसके सुरक्षित होने की उम्मीद और मजबूत हुई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जब सिपाही मनोज बच्ची को लेकर कुएं से बाहर निकले तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बच्ची को तुरंत एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद लोहिया अस्पताल भेजा सीएचसी में चिकित्साधीक्षक डॉ. विपिन कुमार और डॉ. अमरेश कुमार ने छात्रा की जांच की। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल ठीक है। उसे ऑक्सीजन भी दी गई। एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार और निगरानी के लिए छात्रा को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। भीड़ हटाने के दौरान फौजी और सिपाही में हाथापाई बच्ची के रेस्क्यू की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे। पुलिसकर्मी बार-बार लोगों को कुएं के आसपास से हटाने का प्रयास कर रहे थे, ताकि रेस्क्यू टीम को काम करने में परेशानी न हो। इसी दौरान गांव का एक फौजी एक सिपाही से भिड़ गया। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया और मामला शांत कराया। बच्ची के सकुशल बाहर निकलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। करीब तीन घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिसकर्मी मनोज कुमार की भूमिका अहम रही। उनके कुएं में उतरकर बच्ची को बाहर निकालने के साहस की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या के स्कूलों में बाहरी एंट्री पर विभाग का यू-टर्न:अभिभावक, SMC सदस्य और ग्रामीणों को छूट, यूट्यूबर-सोशल मीडिया वालों की एंट्री पर रहेंगी रोक
    Next Article
    ईशा ने सनी देओल के लिए खरीदी ढाई-किलो की राखी:रक्षाबंधन के ऐड में रीक्रिएट किया 'दामिनी' फिल्म का डायलॉग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment