Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पटियाला में केयरटेकर ने की महिला की हत्या,VIDEO:मरने तक तकिया से मुंह दबाए रखा; विदेश से लौटे बेटे ने CCTV चेक किया तो पता चला

    16 hours ago

    1

    0

    पटियाला में लेडी केयरटेकर ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। इसका खुलासा तब हुआ, जब मां की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसका बेटा विदेश से लौटकर घर आया और CCTV कैमरे चेक किए। जिसमें साफ दिख रहा है कि बुजुर्ग महिला चारपाई पर लेटी है, उसके सिर के नीचे तकिया रखी है। केयरटेकर ने इसी तकिया से महिला का मुंह दबाया और उसे तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। मृतका की पहचान मनजीत कौर के नाम से हुई, जो गांव गद्दो माजरा की रहने वाली थी। हालांकि बेटे को पहले बताया था की मनजीत कौर की मौत सामान्य हुई है, लेकिन CCTV फुटेज से मामला पलट गया और लेडी केयरटेकर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जून में केयरटेकर का नौकरी पर रखा था पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका की बहू परमिंदर कौर ने बताया कि उनकी सास मनजीत कौर घर में अकेली रहती थीं। उनकी देखभाल के लिए जून महीने के पहले सप्ताह में गांव की ही रहने वाली सुनीता कौर को बतौर केयरटेकर रखा गया था। सुनीता को 15 हजार रुपये मासिक वेतन तय कर 50 हजार रुपए एडवांस दिए गए थे। गत 22 जुलाई 2026 की रात करीब 10:15 बजे केयरटेकर सुनीता कौर ने परिजनों को सूचना दी कि मनजीत कौर आंखें नहीं खोल रही हैं। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो बुजुर्ग महिला बिस्तर पर मृत पड़ी थीं, जिसे उस समय स्वाभाविक मौत मान लिया गया था। गंद फैलाने से परेशान होकर दी वारदात को अंजाम पुलिस जांच में हत्या के पीछे की वजह बेहद चौंकाने वाली सामने आई है। वृद्धावस्था और बीमारी के चलते मनजीत कौर अक्सर बिस्तर पर ही शौच कर देती थीं, जिससे केयरटेकर सुनीता कौर काफी चिढ़ती और परेशान रहती थी। वहीं, 50 हजार रुपए का एडवांस लेने के कारण वह काम भी नहीं छोड़ पा रही थी। इसी खुन्नस और रंजिश के चलते आरोपी केयरटेकर ने सुनियोजित तरीके से बुजुर्ग महिला का तकिये से दम घोंटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। आरोपी महिला के खिलाफ हत्या केस दर्ज थाना सदर राजपुरा पुलिस ने परिजनों की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के पुख्ता सबूतों के आधार पर आरोपी केयरटेकर सुनीता कौर के खिलाफ एफआईआर नंबर 54 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। ************* ये खबर भी पढ़ें: कनाडा में पंजाबी युवती की हत्या: आरोपी ने पहले बात की, फिर करीब से गोली मार दी; परिवार बोला- डरकर कुछ दिन पहले पंजाब आई थी कनाडा के टोरंटो शहर में पंजाबी युवती नवनीत कौर(26) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिस पर फर्स्ट डिग्री मर्डर और कोर्ट की अंडरटेकिंग का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिजीत दीपके बोले- CJP की अगली रणनीति जल्द बताएंगे:कल ही आंदोलन खत्म हुआ, थोड़ा समय दें; प्रदर्शनकारियों से केस हटाने पर बातचीत जारी
    Next Article
    चंडीगढ़ में लेडी ट्यूटर ने अपने स्टूडेंट से संबंध बनाए:समझाने पर बोली- तलाक दे दूंगी; परेशान पति ने फंदा लगा सुसाइड किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment