Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीठ में गोली लगी, 1Km स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचा:झांसी में बदमाशों ने गोली मारी, खूब बहता रहा, 53 साल के कारोबारी ने हिम्मत नहीं हारी

    19 hours ago

    1

    0

    यूपी के झांसी में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को गोली मार दी। वह दुकान से घर लौट रहे थे। बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं रुके तो पीछे से फायरिंग कर दी। गोली सीधे उनकी कमर में लगी और खून बहने लगा। हालांकि, 53 साल के कारोबारी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने स्कूटी की स्पीड तेज कर दी और खुद स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचे। वहां गेट से अपने कर्मचारी को फोन किया। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गए। परिवार आनन-फानन में अस्पताल पहुंचा। वहां से उन्हें निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उनकी हालत नाजुक है। कारोबारी का नाम प्रशांत गुप्ता (53) है। वह यूपी व्यापार मंडल के झांसी जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता के भतीजे हैं। वारदात बुधवार शाम 6:45 बजे सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बूढ़ा पुल के पास हुई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए दो टीमें लगाई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। गल्ला मंडी में आढ़त का कारोबार करते हैं प्रशांत गुप्ता मंडी रोड स्थित कैलाश रेजीडेंसी में रहते हैं। उनके चाचा उमेश गुप्ता ने बताया कि प्रशांत गल्ला मंडी में आढ़त का कारोबार करते हैं। बुधवार शाम वह दुकान बंद करके स्कूटी से घर के लिए निकले थे। दुकान से करीब 3 किमी दूर बूढ़ा पुल के पास बाइक सवार 3 बदमाशों ने प्रशांत को रोकने की कोशिश की। जब वह नहीं रुके तो बदमाशों ने पीछे से तमंचे से गोली मार दी। गोली प्रशांत की कमर में लगी। इसके बावजूद वह रुके नहीं और सीधे सरोज अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने दुकान के कर्मचारी को फोन किया। सबसे पहले दुकान का नौकर वहां पहुंचा। इसके बाद परिजन उन्हें पीतांबरा हॉस्पिटल ले गए। चाचा बोले- बदमाशों ने बैग में कैश समझकर हमला किया चाचा उमेश ने बताया- तीन बदमाश थे। उनका मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशांत बैग लेकर जा रहा था, जिसमें लैपटॉप था। हो सकता है बदमाशों ने बैग में कैश समझकर हमला किया हो। हमारी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। गोली पीठ की तरफ रीढ़ की हड्डी के पास लगी थी। सिटी स्कैन होने के बाद देर रात डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- गोली लगने के बाद घायल व्यापारी खुद अस्पताल पहुंच गए। उनकी हालत स्थिर है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। --------------------------------------------- यह खबर भी पढ़िए तुम्हारी पिटाई नहीं सह सकती- लिख पत्नी फंदे से लटकी: बाएं पैर पर लिखा सुसाइड नोट; हाथरस की महिला पति संग गुजरात में रहती थी हाथरस की रहने वाली एक महिला ने पति से परेशान होकर गुजरात के बडोदरा में फंदे से लटक गई। मरने से पहले उसने अपनी 8 महीने की बेटी को पड़ोसी को दे दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक रात की कमाई ₹50 हजार…जलील भी करती हैं महिलाएं:लखनऊ-कानपुर में ट्रेंड बढ़ा, देह व्यापार करने वाले पुरुषों की अपनी दुनिया
    Next Article
    Gen-Z ने रविकिशन को पाताल से निकाला:BJP विधायक के लिए टोटियां सूखीं, टीचरों की लड़ाई पर मिला सूखा चावल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment