Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीठ-पेट में फंसी मिलीं गोलियां, गर्दन की गोली आर-पार हुई:गाजीपुर में कारोबारी के बेटे की हत्या का मामला, मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम

    1 day ago

    1

    0

    गाजीपुर के मिश्र बाजार में कारोबारी के बेटे मोहम्मद कौसेन की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह और गोली लगने की स्थिति स्पष्ट हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कौसेन के पीठ और पेट में एक-एक गोली फंसी मिली, जबकि गर्दन में लगी गोली आर-पार हो गई थी। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हुई। बुधवार रात करीब 11:30 बजे दो डॉक्टरों के पैनल ने कौसेन के शव का पोस्टमार्टम किया। इससे पहले शव का एक्सरे कराया गया था। शाम करीब 4:30 बजे शव को मोर्चरी हाउस से एक्सरे के लिए ले जाया गया। पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर रवाना हुए। रात करीब 12 बजे एमएच इंटर कॉलेज के पास स्थित कब्रिस्तान में कौसेन को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुख्य आरोपी शुभम चौबे पर 25 हजार का इनाम हत्याकांड के मुख्य आरोपी शुभम चौबे पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक, शुभम के खिलाफ गाजीपुर के अलग-अलग थानों में 10 और वाराणसी में 2 मुकदमे दर्ज हैं। इस तरह उसके खिलाफ कुल 12 मुकदमों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। इनमें मारपीट और हत्या के प्रयास समेत अन्य मामले बताए जा रहे हैं। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक मामलों और गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। एक साल पहले विवाद में पैर में लगी थी गोली पुलिस की जांच में शुभम चौबे का करीब एक साल पुराना विवाद भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि उस समय दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान शुभम के पैर में गोली लगी थी। पुलिस इस पुराने विवाद और आपसी रंजिश को कौसेन की हत्या की वजह से जोड़कर जांच कर रही है। हालांकि, कारोबारी के बेटे की हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। कॉल डिटेल और CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी और उससे जुड़े लोगों की कॉल डिटेल भी जांच के दायरे में है। घटना से पहले और बाद में हुई बातचीत और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी विनय कुमार सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसकी तलाश कर रही है। साथ ही पुराने विवादों, आपसी रंजिश और आरोपी के संपर्क में रहने वाले लोगों से जुड़ी जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशाम्बी में बाइक समेत नहर में गिरकर युवक की मौत:मंझनपुर के तनना के पास हादसा, रातभर पानी में पड़ा रहा शव; मोबाइल से हुई पहचान
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में पुरानी रंजिश में युवक पर हमला:बाएं हाथ पर धारदार हथियार से वार; पुलिस ने 3 आरोपियों पर केस दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment