Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्यार का नाटक रचकर 70 लाख के गहने उड़ाए:प्रयागराज में सराफ की भतीजी ने दी सारी जानकारी, प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में एक युवक ने प्यार का नाटक कर सराफ के घर से 70 लाख के गहने उड़ा दिए। सराफ की भतीजी से पहले युवक ने प्यार का नाटक किया। इसके बाद सराफ के घर के सारे भेद लिए। फिर अपने दो दोस्तों को इस में घटना में शामिल किया। फिर जब घर पर कोई नहीं था। तो घर पर जाकर घटना को अंजाम दिया। घर पर किसी के न होने की जानकारी भी युवती ने दी थी। पुलिस जांच पड़ताल में युवती की संदिग्ध लगी। उसके मोबाइल चेक किया गया तो घटना वाली रात एक नंबर से लगातार बात हो रही थी। इसी आधर पर पुलिस ने प्रेमी को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। घटना थाना सरायइनायत के गांव रामापुर की है। अब पढ़िए पूरा मामला विनय कुमार सोनी ग्राम रामापुर थाना सरायइनायत के रहने वाले हैं। नौ मार्च को वह परिवार के साथ शादी में चले गए। सुबह वापस आए तो देखा कि घर से करीब 70 लाख के जेवरात गायब थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। यह भी बताया कि घटना वाली रात घर में दो रिश्तेदार युवतियां थीं और काम वाली भी आई थी। युवतियों में से एक सराफ के चाचा की लड़की थी। सीडीआर से ट्रेस हुआ एक अभियुक्त पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो घटना वाली रात सराफ की चचेरी बहन के किसी नंबर पर लगातार बात करने की जानकारी मिली। इस आधार पर मंसूराबाद नवाबगंज के यश सोनी को पकड़ा गया। उससे पूछताछ के आधार पर आर्यस सोनी निवासी पूरा पजावा बमरौली और आदित्य सोनी निवासी मंसूराबाद को पकड़ा गया। तीनों से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया। युवती बोली-उसने ही दी थी जानकारी पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने बताया- वह आभूषण की दुकानों में कारीगरी का काम कर चुके हैं। इनमें से यश सराफ की रिश्तेदार युवती का पहले से परिचित था। उससे लगातार बातें करता था। उसे बहल फुसलाकर ही उसने घर के सारे भेद ले लिए थे। नौ मार्च को सराफ घर पर नहीं है, इसकी भी जानकारी युवती ने ही उसे दी। इसके बाद ही तीनों पहुंचे और ताला तोड़कर जेवरात उड़ा दिए। पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर युवती ने भी बताया कि घर पर किसी के न होने की सूचना उसने ही यश को दी थी। यह भी कहा कि यश ने ही बहलाफुसलाकर उससे घर व गहनों के बारे में जानकारी हासिल कर ली थी। इसके अलावा पहले भी 1.5 लाख रुपये ले लिए थे। डीसीपी बोले डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया- तीनों युवकों की निशानदेही पर गहने बरामद किए गए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में छात्रों ने साधा निशाना, चलाई बंदूक:रोबोट ने खेला फुटबाल, छात्रों ने दौड़ाई कार्ट कार
    Next Article
    गोंडा में 25 हजार का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार:एसपी ने 6 दिन पहले घोषित किया था इनाम, फोन बंद करके छिप रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment