Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM मोदी बोले- भारत-स्वीडन जैसे लोकतंत्रों का साथ जरूरी:आतंकवाद मानवता के लिए खतरा, उसके खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे

    10 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वीडन दौरे पर हैं। उन्होंने गोथेनबर्ग में 'यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री' को संबोधित करते हुए आतंकवाद पर चिंता जताई। मोदी ने कहा कि मौजूदा तनावपूर्ण वैश्विक माहौल में भारत और स्वीडन जैसे लोकतांत्रिक देशों के बीच करीबी सहयोग बेहद जरूरी है। भारत और स्वीडन इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को मिले समर्थन के लिए हम स्वीडन के प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन के अभारी हैं। हम आतंकवाद और उसका समर्थन करने वालों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। स्वीडन में मोदी के स्पीच की 7 मुख्य बातें… मोदी के स्वीडन दौरे पर जुड़ी 5 तस्वीरें… PM मोदी को स्वीडन ने सर्वोच्च सम्मान दिया पीएम मोदी को स्वीडन में ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह किसी भी देश के प्रधानमंत्री या सरकार प्रमुख को दिया जाने वाला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है। गोथेनबर्ग शहर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे। यह मोदी को मिलने वाला 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। मोदी 8 साल बाद स्वीडन पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने 2018 में स्वीडन का दौरा किया था। PM मोदी का विमान जैसे ही स्वीडन की सीमा में पहुंचा था, स्वीडिश फाइटर जेट्स ने उसे सुरक्षा देते हुए एस्कॉर्ट किया। स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन पीएम मोदी को रिसीव करने गोथेनबर्ग एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। --------- ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी को स्वीडन ने सर्वोच्च सम्मान दिया:उनको मिलने वाला ये 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान; फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया, स्वीडिश PM रिसीव करने पहुंचे पीएम मोदी को स्वीडन में ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह किसी भी देश के प्रधानमंत्री या सरकार प्रमुख को दिया जाने वाला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिपोर्ट- अमेरिका की जंग खत्म करने के लिए 5 शर्तें:ईरान को मुआवजा नहीं, एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे, जब्त प्रॉपर्टी का 25% ही वापस मिलेगा
    Next Article
    अमेरिका में EA-18G दो फाइटर जेट क्रैश:एयर शो के दौरान हवा में टकराए, कुछ सेकेंड पहले 4 क्रू मेंबर सुरक्षित निकले

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment