Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM मोदी ने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया, गमछा लहराया:कहा- जिस बिहार में घोटालों की गिनती होती थी, वहां अब निवेश के आंकड़े आते हैं

    23 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया। ब्रिज का नाम बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। पीएम मोदी ने उद्घाटन से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार को गले लगाया। उद्घाटन के बाद पुल पर टहलते हुए गमछा लहराया। पीएम मोदी ने कहा- NDA की सरकार से पहले बिहार में घोटालों की गितनी होती थी। अब यहां निवेश के आंकड़े गिने जा रहे हैं। पीएम बोले- तीन दशक पहले बिहार को नीतीश के नेतृत्व में सुशासन मिला पीएम मोदी ने अपने 16 मिनट के भाषण में कहा- गंगा मैया पर बने इस पुल का नाम नीतीश जी के सम्मान में रखा गया है। ये उनकी सेवा समर्पण के सम्मान का प्रतीक है। करीब तीन दशक पहले बिहार ने उम्मीद, विश्वास की नई राह चुनी थी। जिस बिहार को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी, उसे नीतीश जी के नेतृत्व में सुशासन का भरोसा मिला। हमने बिहार में 43 लाख लोगों को पक्के मकान दिए हमने गरीबों को उन्हें घर दिया, इलाज दिया, बिजली पानी पहुंचाकर करोड़ों गरीबों को सम्मानपूर्वक जीवन दिया। इसके कारण गरीब के अंदर आत्मविश्वास जगा। गरीबी के खिलाफ अभियान में बिहार का बड़ा योगदान है। डबल इंजन सरकार ने मेहनत से काम किया। योजनाओं को घर तक पहुंचाया गया। बिहार में 43 लाख लोगों को पक्के मकान दिए गए। कांग्रेस नारे लगाती रही, हमने गरीबी हटाई पीएम ने कहा- साफ नीयत से काम होता है तो नतीजे दिखते हैं। जिस देश में कांग्रेस गरीबी हटाओ के नारे लगाती रही। वहां 12 साल के भीतर 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। यह सरकार की इच्छाशक्ति का परिणाम है। देश गरीबी के खिलाफ लड़ाई इसलिए जीत रहा है, क्योंकि वे हमारी प्राथमिकता है। 21 विभागों की 227 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास पीएम मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर 21 विभागों की 227 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इन योजनाओं की लागत 34,470 करोड़ से ज्यादा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के घर में आग लगने से महिला की मौत, बेटा-बहू झुलसे
    Next Article
    पंजाब- दादी को अंतिम विदाई देकर लौटे सांसद अमृतपाल:अब असम जेल रवाना; 3 घंटे की कस्टडी पैरोल पर अमृतसर लाया गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment