Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi का साइबर सुरक्षा पर जोर और अमित शाह की ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पढ़ें प्रमुख खबरें

    10 hours ago

    1

    0

    ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:अर्थ44 ओडिशा लीड मोदी आर्थिक मोर्चे पर भी लड़े जा रहे युद्ध, बैंकिंग क्षेत्र को साइबर आतंकवादियों से बचाना जरूरी: मोदी भुवनेश्वर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि अब युद्ध केवल पारंपरिक तरीकों से नहीं लड़े जाते, बल्कि अर्थव्यवस्थाओं को निशाना बनाकर भी लड़े जाते हैं।प्रादे144 बिहार खरगे लीड मोदी खरगे की ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ टिप्पणी पर छिड़ा विवाद पटना, बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति की टिप्पणी ‘‘प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे’’ के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की इस टिप्पणी पर विवाद शुरू हो गया कि “मोदी का बाप भी जाएगा”।दि67 शाह लीड मादक पदार्थ छापे भारत मादक पदार्थ तस्करी गिरोहों को नेस्तनाबूद कर देगा : अमित शाह नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि भारत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों को नेस्तनाबूद कर देगा। उन्होंने इसके साथ ही ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की सराहना की जिसके तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ की गई छापेमारी में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 1,424 बैंक खातों को फ्रीज किया गया है। इस कार्रवाई में 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का खुलासा हुआ।दि61 न्यायमूर्ति कौल कॉलेजियम कॉलेजियम को विरोध करना चाहिए, पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ सरकार के प्रति बेहद विनम्र थे: न्यायमूर्ति कौल नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश संजय किशन कौल ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की न्यायिक नियुक्तियों से जुड़ी कार्यशैली की आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि वह ‘‘सरकार के प्रति जरूरत से ज्यादा विनम्र’’ थे।प्रादे150 बंगाल एसआरएफटीआई लीड छात्र एसआरएफटीआई विवाद: छात्रों का बिजली काटने का आरोप, संस्थान ने अनुशासनात्मक कार्रवाई का बचाव किया कोलकाता, सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) के विद्यार्थियों ने रविवार को आरोप लगाया कि जिस एकमात्र कक्षा में वे इंटरनेट की सुविधा का इस्तेमाल और कार्य कर कर रहे थे, वहां की बिजली काट दी गई।प्रादे86 मप्र अधिकारी जांच मप्र में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में 392 अधिकारी-कर्मचारी जांच के दायरे में, सात बर्खास्त भोपाल, मध्यप्रदेश में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में 392 अधिकारी-कर्मचारी जांच के दायरे में हैं, जिनमें से सात को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।दि78 दिल्ली जामिया प्रदर्शन जामिया ने ‘अनधिकृत प्रवेश’ को लेकर कांग्रेस सांसदों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी नयी दिल्ली, जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने परिसर में कथित तौर पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने को लेकर जारी छात्र आंदोलन के दौरान अशांति भड़काने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के लोकसभा सदस्य इमरान मसूद, राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी और अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।प्रादे113 ओडिशा लीड चक्रवात प्रचंड चक्रवाती तूफान आंध्र तट के करीब पहुंचा, ओडिशा ने तैयारी तेज की भुवनेश्वर, ओडिशा सरकार ने एक प्रचंड चक्रवाती तूफान के 28 अक्टूबर को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका के बीच रविवार को संवेदनशील इलाकों में कर्मचारियों और उपकरणों की तैनाती कर अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।वि7 संरा भारत पाकिस्तान सेना ही पाकिस्तान की ‘वास्तविक शासक’ है : भारत ने संयुक्त राष्ट्र में सुनाई खरी-खोटी संयुक्त राष्ट्र: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में नयी दिल्ली की छवि को तोड़-मरोड़कर पेश करने की पाकिस्तान की कोशिशों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि इस्लामाबाद की ‘फॉर्म 47 सरकार’ देश के वास्तविक शासकों यानी पाकिस्तानी सेना के निर्देशों को दरकिनार करने की ‘‘हिम्मत नहीं कर सकती।’’अर्थ29 कच्चा तेल समीक्षा पश्चिम एशिया तनाव से कच्चा तेल 120 डॉलर के करीब पहुंचने की आशंका: विश्लेषक नयी दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते वैश्विक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर अगले सप्ताह भी जारी रहने की आशंका है। इससे आपूर्ति बाधित होने की चिंताएं बनी हुई हैं। वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व का मौद्रिक नीति संबंधी फैसला बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।खेल28 खेल टेनिस एआईटीए खिलाड़ी लीड चुनाव भूपति, सानिया ने एआईटीए चुनाव के लिए भरा नामांकन, लिएंडर पेस दौड़ में नहीं नयी दिल्ली, भारतीय टेनिस के दिग्गज महेश भूपति और सानिया मिर्जा ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के असाधारण योग्यता वाले खिलाड़ियों के चुनावों के लिए नामांकन दाखिल किए हैं और इस तरह दोनों ने आम सभा और कार्यकारी समिति में प्रतिनिधित्व हासिल करने के लिए दावेदारी पेश की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    VHP के विरोध पर Gujarat सरकार ने दिवाली पत्रिका से हटाई अजीज टंकारवी की रचना
    Next Article
    श्रीभूमि में बिहू दल पर हमले पर Himanta Biswa Sarma सख्त, 13 उपद्रवी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment