Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM पर अभद्र टिप्पणी से हरियाणवी डांसर घिरी:जंतर मंतर पर दी थी गालियां, अब मांगी माफी, बोलीं- फिर ऐसी गलती नहीं होगी

    7 hours ago

    1

    0

    हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई उनकी अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद डिंपल चौधरी को सोशल मीडिया पर लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते विवाद और संभावित कानूनी कार्रवाई की आशंका के बीच अब उन्होंने एक नया वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांगी है। वीडियो न बनाने का आश्वासन दिया माफी वाले वीडियो में डिंपल चौधरी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस तरह की कोई टिप्पणी या वीडियो न बनाने का आश्वासन भी दिया है। विवादित वीडियो वायरल होने के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान डिंपल चौधरी ने कहा कि वह केवल प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर गई थीं। उनके अनुसार उस समय वहां जो हालात बने हुए थे और प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा कथित रूप से की गई मारपीट से वह काफी आहत हुई थीं। उन्होंने कहा कि उसी भावनात्मक माहौल में उन्होंने वह बातें कह दी थीं। हरियाणवी डांसर ने जंतर मंतर पर क्या विवादित बोला था… नीट पेपर लीक मामले के विरोध प्रदर्शन में पहुंची थीं: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन समाप्त होने से करीब दो दिन पहले हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी भी आंदोलन के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंची थीं। इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के लिए कुछ वीडियो रिकॉर्ड किए, जो बाद में वायरल हो गए। वीडियो में प्रधानमंत्री को लेकर की थीं आपत्तिजनक टिप्पणियां: वायरल वीडियो में डिंपल चौधरी कहती नजर आती हैं, "क्या है मोदी, कौन है मोदी।" इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि “जब चाहे यह मोदी लॉकडाउन लगा देता है, यह क्या है?” इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि "मोदी, आप जहां भी हो मेरे से एक बार कांटेक्ट कर लो, मेरे से एक बार शादी कर लो। जिसके बाद उन्होंने फिर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वीडियो में गाली देने के बाद वह अपना मुंह छिपाती हुई भी दिखाई देती हैं। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों ने लगाए ठहाके: प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियों के दौरान प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कुछ युवा उनकी बातों पर हंसते और ठहाके लगाते भी दिखाई देते हैं। वायरल वीडियो में यह दृश्य भी कैद है कि उनकी बातों पर मौजूद लोग किलकारियां मारते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नेताओं पर भी लगाए गंभीर आरोप: वीडियो में डिंपल चौधरी ने राजनीतिक नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब नेताओं को वोट चाहिए होते हैं, तो वे अपनी बहन-बेटियों तक के साथ कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसके बाद उन्होंने राजनीतिक लोगों के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि "इन लोगों को इतना मारना चाहिए।" यहां जानिए माफी वाले वीडियो में क्या कहा… विवाद बढ़ने और सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना होने के बाद डिंपल चौधरी ने एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। वीडियो में उन्होंने कहा—"माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मोदी जी मैं आपसे हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। आपसे क्षमा चाहती हूं। आपका विरोध में मेरी कुछ वीडियो बनी थी और उन वीडियो को लेकर मैं बहुत ज्यादा शर्मिंदा हूं। मैं बहुत ज्यादा गिल्टी फील कर रही हूं। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। मैं चाहती हूं कि मेरे खिलाफ कोई एक्शन ना लिया जाए और आप मुझे माफी दें। फ्यूचर में इस प्रकार की ऐसी कोई भी वीडियो नहीं बनाऊंगी और ना ही कोई ऐसा कदम उठाऊंगी जो गलत हो। बस मेरी आपसे यही विनती है कि आप मुझे माफी दे दें।" सोशल मीडिया पर बहस जारी डिंपल चौधरी के वायरल हुए वीडियो और उसके बाद जारी किए गए माफी वाले वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस जारी है। एक ओर कई लोग उनके बयान की आलोचना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उनके माफी मांगने के कदम पर भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल डिंपल चौधरी का माफी वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक कमेंट का सिलसिला थमा नहीं डिंपल चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगे जाने के बाद भी सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। डिंपल चौधरी द्वारा सोमवार देर रात से वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद से ही उनके कमेंट बॉक्स में लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अब तक कमेंट का सिलसिला थमा नहीं है और बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। नाजिम गंगवानी ने कार्रवाई की मांग की:नाजिम गंगवानी ने कमेंट करते हुए लिखा कि "कार्रवाई होनी चाहिए, हमारे प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द बोले थे।" संदीप कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा कि “इतने सस्ते में नहीं छोड़ना चाहिए, एक बार तो नप ही जाने देना चाहिए।” सोहन सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा कि “आ गया ऊंट पहाड़ के नीचे..” मनु शर्मा ने लिखा कि “मोदी से प्रार्थना है कि इसके ऊपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” रजनीश कुमार ने कमेंट में लिखा कि “मुकदमा होगा, सब्र रखो।” एडवोकेट जितेंद्र ने लिखा कि “देश के प्रधानमंत्री के बारे में आपत्तिजनक या अनुचित वीडियो बनाना गंभीर विषय है। यदि किसी ने ऐसा किया है तो उसे कानून के अनुसार दंड आवश्यक मिलना चाहिए। यदि उसे अपनी गलती का सच्चा एहसास हो गया है तो कोर्ट या संबंधित प्राधिकारी कानून के दायरे में उसकी सजा में कुछ नरमी पर विचार कर सकते हैं।” विराट सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा कि “रुक जा, अब पुलिस जेल में मुजरा करावेगी।” मुकुल दुबे ने उत्तर प्रदेश पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि “सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” विनोद तंवर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "अगर आपकी मां को कोई गाली दे या उस पर उंगली करे, तो क्या वह माफी के लायक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिस रामगढ़ताल में एक्सीडेंट हुआ, वहां पसरा रहा सन्नाटा:चारों प्लेटफार्म से बोटिंग बंद; 2 कमेटी कारण खोजगी; नावों का फिक्स होगा रूट
    Next Article
    यूपी के 41 सीनियर PCS अफसरों के तबादले:सौजन्य कुमार बहराइच SDM बने, छात्रा ने रेप का आरोप लगाया था; बिंदुलता को कानपुर भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment