Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिस रामगढ़ताल में एक्सीडेंट हुआ, वहां पसरा रहा सन्नाटा:चारों प्लेटफार्म से बोटिंग बंद; 2 कमेटी कारण खोजगी; नावों का फिक्स होगा रूट

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के जिस रामगढ़ताल में रविवार की रात दो बोट की टक्कर में एक युवक की जान चली गई, वहां सोमवार को पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। सभी प्लेटफार्म से बोटिंग बंद रही। दो कमेटियों को इस हादसे के कारणों का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक कमेटी जिलाधिकारी ने बनाई है तो दूसरी, गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने बनाई है। दोनों कमेटियों के सदस्य यह खोजेंगे कि हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है? बोट के संचालक मानकों का पालन कर रहे थे या नहीं। इसके बाद कार्रवाई होगी। इस घटना से सबक लेते हुए कई व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। प्राधिकरण की ओर से ताल में जियो फेंसिंग कराई जाएगी। हर प्रकार की नाव का अपना रूट होगा। इसमें ब्लिंकिंग लाइटें भी लगेंगी, जिससे अंधेरे में भी रूट दिखाई दे। साथ ही सूर्यास्त के बाद अब स्पीड बोट नहीं चलेंगी। जबकि सामान्य बोट को रात 9 बजे तक की अनुमति दी जा सकती है। कुशीनगर से दो परिवार गोरखपुर घूमने आया था कुशीनगर जिले के कप्तानगंज के रहने वाले कयामुद्दीन अपने परिवार और मौसेरे भाई लखमुद्दीन के साथ गोरखपुर घूमने आए थे। कयामुद्दीन 10 दिन पहले सउदी अरब से छुट्‌टी पर पहुंचे थे। परिवार के लोगों को घुमाने के लिए पहले जू गए। वहां से मॉल जाकर शॉपिंग की। उसके बाद बच्चों की जिद पर नाव पर घूमने के लिए प्लेटफार्म नंबर 5 पर पहुंचे। पूरा परिवार एक बड़ी नाव में सवार हुआ। धीमी गति से यह नाव आगे बढ़ रही थी, लगभग 100 मीटर दूर प्लेटफार्म नंबर 4 के सामने से निकलते हुए अचानक प्लेटफार्म नंबर 4 की स्पीड बोट आती दिखी। कयामुद्दीन का परिवार जिस नाव पर बैठा था, उसके चालक ने बचने के लिए किनारे से नाव निकालने की कोशिश की लेकिन स्पीड बोट ने टक्कर मार दिया। एक व्यक्ति पानी में गिर गया। लखमुद्दीन का सिर नाव में लगकर फट गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कयामुद्दीन को कंधे में चोट आयी। 8 लोग घायल थे, जिसमें से 27 जुलाई की दोपहर तक 7 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। 27 जुलाई को बोटिंग बंद रही, जेटी से प्लेटफॉर्म पर जाने का रास्ता बंद मिला दैनिक भास्कर की टीम घटना के बाद के हालात जानने के लिए रामगढ़ताल के जेटी पर पहुंची। वहां दुकानें खुली थीं, इक्का-दुक्का लोग पहुंच रहे थे। ताल की ओर उनकी नजरें थीं, लेकिन बोटिंग बंद होने से निराश लौट रहे थे। इस जेटी से प्लेटफार्म नंबर 4 पर जाने का रास्ता है, लेकिन उसे बंद किया गया है। यहां से प्लेटफार्म नंबर 5 पर पहुंचे जो बंद था। बगल के ही प्लेटफार्म नंबर 6 पर स्पीड बोट का ट्रायल लिया गया और उसे प्लेटफार्म पर लाकर मरम्मत का काम शुरू किया जा रहा था। ताल में अभी प्लेटफार्म नंबर 1, 4, 5 व 6 से बोटिंग होती है। लेकिन सोमवार को हर जगह के प्लेटफार्म बंद नजर आए। बोट प्लेटफार्म से बंधी पड़ी थीं। प्लेटफार्म नंबर 6 पर कुछ कर्मचारी नजर आए लेकिन उन्होंने कल की घटना से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि फिलहाल तो जेटी बंद है, जब निर्देश आएगा तो बोट चलाएंगे। इस बीच सभी बोटों की मरम्मत करेंगे और सफाई भी होगी। कयामुद्दीन की हालत खतरे से बाहर, लेकिन हादसे से सदमे में हैं हादसे में घायल कयामुद्दीन की हालत अब खतरे से बाहर है। महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव भी उन्हें देखने पहुंचे थे। जिला अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं। वह बताते हैं कि आज दर्द से कुछ राहत है। हालांकि कयामुद्दीन कुछ बात करने से बचते नजर आए। सभी को लेकर वही गोरखपुर आए थे। दोस्त जैसे अपने मौसेरे भाई को आंखों के सामने खो देने का दर्द उनकी आंखों में नजर आ रहा था। पीड़ा से बचने के लिए वह कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। उन्होंने बताया- लखमुद्दीन के पिता रियासत सउदी अरब में रहते हैं। वह कल सुबह तक घर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपने मौसा और अपने भाई-बहनों को क्या मुंह दिखाउंगा। गम में डूबा लखीमुद्दीन परिवार; कुछ कहने की हिम्मत नहीं हुई लखमुद्दीन हाटा थाना क्षेत्र के पिपरा तिवारी गांव का रहने वाला था। वह ढाढ़ा के संत पुष्पा इंटरमीडिएट कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। लखमुद्दीन भी विदेश जाने का प्लान बना रहा था। यही कारण था कि जब उन्हें कयामुद्दीन के घर आने की सूचना मिली तो वह भी उनके घर पहुंच गए। लखमुद्दीन 4 भाई-बहन थे। लखमुद्दीन के पिता सिलाई का काम करते हैं। अभी किसी भाई-बहन की शादी नहीं हुई थी। अब जानिए रामगढ़ताल में क्या व्यवस्था बदलेगी ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- गोरखपुर के रामगढ़ताल में स्पीड बोट टकराईं: एक पर्यटक की मौत, 8 घायल; डीएम ने बनाई जांच कमेटी गोरखपुर के नौका विहार पर रामगढ़ताल में स्पीड बोट की टक्कर में बड़ा हादसा हुआ। हादसे में सिर पर चोट लगने से 20 साल के लखमुद्दीन की मौत हो गई। जबकि अन्य 8 लोग घायल हो गए। जिस बोट को टक्कर लगी उसपर 9 लोग सवार थे। जबकि दूसरे पर 6 लोग थे। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:नोएडा में उबर ड्राइवर से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, रोकने पर फायर कर भाग रहे थे
    Next Article
    PM पर अभद्र टिप्पणी से हरियाणवी डांसर घिरी:जंतर मंतर पर दी थी गालियां, अब मांगी माफी, बोलीं- फिर ऐसी गलती नहीं होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment