Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PMSA लखनऊ जिला शाखा चुनाव:डॉ. वाई.के. सिंह अध्यक्ष चुने गए, 165 वोट मिले; सचिव पद पर डॉ. रुपेंद्र कुमार जीते

    11 hours ago

    1

    0

    प्रोविंशियल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (PMSA) की लखनऊ जिला शाखा के चुनाव में डॉ. वाईके सिंह अध्यक्ष चुने गए। उन्हें 165 वोट मिले, जबकि डॉ. विनोद गुप्ता को 90 वोट मिले। सचिव पद पर डॉ. रुपेंद्र कुमार ने 159 वोट पाकर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. संजय जायसवाल को 99 वोट मिले। महिला सचिव पद पर डॉ. शोभना यादव और वित्त सचिव पद पर डॉ. अरुण चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. हिमांशु प्रताप सिंह और संपादक पद पर डॉ. अशोक कुमार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। PMSA लखनऊ जिला शाखा के लिए सोमवार को बलरामपुर अस्पताल परिसर स्थित विज्ञान भवन में सुबह से मतदान हुआ। मतदान में कुल 260 वोट पड़े। पहचान और सदस्यता का प्रमाण दिखाना जरूरी रहा चुनाव में वोट डालने के लिए मतदाताओं को अपनी पहचान और PMSA की सदस्यता का प्रमाण देना पड़ा। पहचान के लिए संबंधित अस्पताल या कार्यालय का आई-कार्ड प्राथमिकता से मान्य रहा। इसके नहीं होने पर PMSA का राज्य आई-कार्ड या आधार कार्ड दिखाना पड़ा। यदि इनमें से कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं था तो वर्तमान DDO से सत्यापित पासपोर्ट साइज फोटो दिखानी पड़ी। इसमें यह स्पष्ट था कि संबंधित व्यक्ति नियमित PMS डॉक्टर हैं, वर्तमान में उनके अधीन तैनात हैं और उनका वेतन वहीं से मिल रहा है। सदस्यता के प्रमाण के लिए सदस्यता शुल्क की रसीद, खासकर LM नंबर वाली रसीद, दिखानी पड़ी। इसके नहीं होने पर 2026 में हाईकोर्ट में पेश किए गए केंद्रीय PMSA चुनाव सदस्यता डेटा में अपना नाम दिखाना पड़ा। यह सूची मतदान केंद्र पर उपलब्ध थी। पढ़िए क्या बोले वोटर और प्रत्याशी-
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में महिला की हत्या में आरोपी को उम्रकैद:चार साल चली सुनवाई के बाद एडीजे कोर्ट नंबर-2 का फैसला, एक लाख रुपए जुर्माना
    Next Article
    आज का एक्सप्लेनर:‘हनुमान अंश’ ने 24वें दिन 13 करोड़ कमाए, 128 गुना की ग्रोथ; फ्लॉप होकर हटने वाली थी फिल्म, फिर अचानक क्या हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment