Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    POK में पाकिस्तान का 'कत्लेआम...' अपने ही लोगों पर चला दीं गोलियां, देखें वीडियो

    3 hours from now

    1

    0

    Pok Protest: पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) से एक बार फिर तनाव बढ़ने की खबर सामने आई है. चमनकोट इलाके में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पाकिस्तानी सेना की कथित फायरिंग के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि इस दौरान महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग इसकी चपेट में आए, जबकि कई लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबरें सामने आई हैं. दरअसल, PoJK में पिछले कई दिनों से लोग महंगाई, सस्ती बिजली, बेहतर शासन और राजनीतिक सुधारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनकी आवाज दबाने के लिए सुरक्षा बल लगातार बल प्रयोग कर रहे हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, हाल के महीनों में विरोध प्रदर्शनों के दौरान 40 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान भी चर्चा में है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को 'दुश्मन' बताया, जिसके बाद विपक्ष और स्थानीय लोगों ने सरकार की आलोचना तेज कर दी है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bhilwara News : भीलवाड़ा में जीजा ने साली को मारी गोली, तुरंत हो गया फरार, जानें क्या है पूरा मामला
    Next Article
    जो जहर आसिम मुनीर ने घोला है, पाकिस्तानी आर्मी वही घुट्टी पूरी अवाम को पिला रही

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment