Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PTI के इस्लामाबाद प्रदर्शन से पहले Punjab में धारा 144 लागू, 17 सितंबर तक रोक

    17 hours ago

    1

    0

    (सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 14 सितंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संघीय राजधानी में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले पूरे प्रांत में 17 सितंबर तक सभी प्रकार की सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद की ओर प्रस्तावित विरोध मार्च के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते सोमवार से पंजाब के 13 शहरों का दौरा करने की घोषणा की थी। पंजाब के गृह विभाग ने रविवार को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत पूरे प्रांत में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर 17 सितंबर तक रोक लगा दी।सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन और गैरकानूनी जमावड़े को उकसाने वाली मानी जाने वाली हर तरह की गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि विवाह, अंतिम संस्कार, धार्मिक आयोजनों, अदालती कामकाज और सरकारी कार्यों से संबंधित सभाओं को इससे छूट दी गई है। इस्लामाबाद और पड़ोसी रावलपिंडी में प्राधिकारी, खान की पार्टी के विरोध प्रदर्शन को विफल करने के लिए कदम उठा रहे हैं।प्रदर्शन से पहले मुख्य सड़कों और राजमार्गों पर अवरोधक लगाने के लिए मालवाहक कंटेनर रखे गए हैं। समाचार पत्र ‘डॉन’ के अनुसार, संघीय सरकार ने इस्लामाबाद की सुरक्षा के लिए पंजाब से 15,000 पुलिसकर्मी उपलब्ध कराने को भी कहा है। सिंध से 8,000 और बलूचिस्तान से 500 पुलिसकर्मी बुलाए जाएंगे।इस तरह कुल 23,500 पुलिसकर्मियों की तैनाती 20 सितंबर तक किए जाने की योजना है। डॉन’ के अनुसार, रावलपिंडी के पुलिस प्रमुख हसन मुश्ताक सुखेरा ने वास्तविक आपात स्थिति को छोड़कर सभी पुलिस अधिकारियों की अक्टूबर तक छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जिला प्राधिकारियों ने लोक व्यवस्था बनाए रखने संबंधी कानून की धारा तीन के तहत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में लेने के आदेश भी जारी किए हैं।इस बीच प्रधानमंत्री के राजनीतिक मामलों के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने लाहौर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि विपक्षी दल इस्लामाबाद में ‘‘हथियारबंद समर्थकों’’ को लाने की योजना बना रहा है। प्रधानमंत्री के सहयोगी ने यह भी चेतावनी दी कि आतंकवादी इस रैली का फायदा उठाकर जनता और सरकार के बीच दूरी बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन अंततः विफल हो जाएगा।पीटीआई की पंजाब इकाई के सूचना सचिव शौकत बसरा ने आरोप लगाया कि पार्टी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के खिलाफ सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पूरे प्रांत में छापेमारी के दौरान महिलाओं समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री अफरीदी ने खान की पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत के बाद पंजाब के अपने प्रस्तावित दौरे में बदलाव का संकेत दिया।यह दौरा मियांवाली से शुरू होना था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अगर तुमने...ब्रिक्स से लौटते ही जिनपिंग ने ट्रंप को क्या धमकी दे डाली?
    Next Article
    जाते-जाते भारत में बड़ा धमाका कर गए जिनपिंग, पूरी दुनिया हैरान!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment