Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Punjab Paper Leak Row: बीजेपी के आरोपों पर CM Bhagwant Mann का पलटवार

    11 hours ago

    1

    0

    पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब पंजाब की राजनीति में नया बवाल खड़ा हो गया है। बीजेपी ने पंजाब में कथित पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए आम आदमी पार्टी सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की है। हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल में राज्य में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है।भाजपा ने आप और अरविंद केजरीवाल को घेराबीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए सवाल किया, "पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे हैं? अरविंद केजरीवाल नैतिकता की बात करते हैं, तो वे अपने पंजाब के शिक्षा मंत्री से इस्तीफा कब मांगेंगे?"उन्होंने पंजाब में कई परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के गंभीर आरोप लगाए, जिनमें PSEB कक्षा 12वीं की अंग्रेजी बोर्ड परीक्षा, पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा, कृषि विकास अधिकारी परीक्षा, PSSSB ग्रुप-B भर्ती और अन्य संयुक्त परीक्षाएं, नायब तहसीलदार और फार्मेसी अधिकारी भर्ती में बड़े पैमाने पर नकल और आबकारी और कराधान निरीक्षण मेरिट लिस्ट में फर्जी नामों का सामने आना शामिल हैं। #WATCH | Mohali: Punjab CM Bhagwant Singh Mann says, "It has been 4.5 years since the government was formed. Not a single paper has leaked in Punjab. We had received reports of cheating from two places. They were scanning the papers digitally with a Bluetooth pen and sending them… pic.twitter.com/neCI3O9hCA— ANI (@ANI) July 26, 2026 इसे भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav की आधी रात Arrest पर भड़के Prashant Kishor, कहा- Jan Suraaj के समर्थन से डरी सरकारसीएम भगवंत मान ने कहा, कोई पेपर लीक नहीं हुआ, यह मेरी गारंटी हैबीजेपी के इन आरोपों पर आप ने पलटवार करते हुए इसे फेक न्यूज करार दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में पंजाब में एक भी पेपर लीक की घटना नहीं हुई है।उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा, "मैं आपको गारंटी देता हूं कि पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं होगा। दो जगहों पर परीक्षा के दौरान नकल करने और कराने की कोशिशें जरूर हुई थीं, लेकिन हमने महज 10 मिनट के अंदर सख्त एक्शन लिया और नकल कराने वाले गिरोहों को बेनकाब किया। पंजाब में किसी भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    My Bharat Platform से जुड़े 2.3 करोड़ युवा, Viksit Gaon संवाद में PM Modi ने की Solo Traveling ट्रेंड की जमकर तारीफ
    Next Article
    Tej Pratap Yadav की आधी रात Arrest पर भड़के Prashant Kishor, कहा- Jan Suraaj के समर्थन से डरी सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment