Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोबो रम्बल 3.0, कानपुर के रिंग में भिड़ेंगे रोबोट्स:120 टीमों के बीच मशीनी जंग, 1.50 लाख के इनाम के लिए दिखेगा तकनीक का दम

    1 hour ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के कैंपस में तकनीक और रोमांच का बड़ा संगम होने जा रहा है। यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग (यूआईईटी) में 16 से 18 मार्च तक तीन दिवसीय टेक फेस्ट “रोबो रम्बल 3.0” का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में देश के अलग-अलग तकनीकी संस्थानों से करीब 120 टीमें हिस्सा लेने पहुंच रही हैं। रोबो वॉर और रोबो सॉकर होंगे आकर्षण का केंद्र तीन दिनों तक चलने वाले इस तकनीकी उत्सव में मशीनों के बीच दिलचस्प मुकाबले देखने को मिलेंगे। इवेंट कोऑर्डिनेटर इंजीनियर मोहम्मद शाह आलम और डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता का इनाम पूल 1,50,000 रुपये रखा गया है। मुख्य आकर्षण रोबो वॉर, रोबो सॉकर और रोबो ऑब्स्टेकल रेस होंगे, जहां रोबोट्स अपनी ताकत और रफ्तार का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा आरसी फ्लाइंग, पिक एंड प्लेस, लाइन फॉलोइंग बॉट और तकनीकी प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। डिफेंस एक्सपो में दिखेगी स्वदेशी तकनीक की झलक इस साल के कार्यक्रम की सबसे खास बात 'डिफेंस एक्सपो' है। इसमें अत्याधुनिक रक्षा तकनीक और नए नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ 'डिफेंस टॉक' के जरिए छात्र-छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे और उन्हें इस क्षेत्र में करियर व तकनीक की बारीकियों से रूबरू कराएंगे। यह एक्सपो रक्षा क्षेत्र में हो रहे तकनीकी बदलावों को समझने का एक बड़ा मंच साबित होगा। ई-स्पोर्ट्स और एडवेंचर का भी मिलेगा तड़का तकनीकी मुकाबलों के साथ-साथ मनोरंजन और रोमांच के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। टेक फेस्ट के दौरान ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट भी आयोजित होगा, जिसमें छात्र बीजीएमआई और फ्री फायर जैसे लोकप्रिय गेम्स में अपना हुनर दिखाएंगे। वहीं दर्शकों और प्रतिभागियों के लिए गो-कार्टिंग और पेंटबॉल जैसी रोमांचक गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यूआईईटी के निदेशक डॉ. आलोक कुमार के मुताबिक, यह आयोजन छात्रों को तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म देगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा इंजीनियरों को न केवल अपनी तकनीकी क्षमता परखने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें नई तकनीक सीखने की प्रेरणा भी मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में लाइनमैन को लगा करंट:शटडाउन के बाद पोल से गिरा, गंभीर रूप से झुलसा, उपचार जारी
    Next Article
    संसाधन नहीं, सही सोच से मिलती है कामयाबी:CSJMU के बिजनेस स्कूल में बोले पूर्व छात्र दीपक अग्रवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment