Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में लाइनमैन को लगा करंट:शटडाउन के बाद पोल से गिरा, गंभीर रूप से झुलसा, उपचार जारी

    1 hour ago

    1

    0

    घाटमपुर क्षेत्र के गडाथा गांव में बिजली लाइन पर कार्य के दौरान एक लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। करंट लगते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पोल से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाटमपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार मूसानगर स्थित सबस्टेशन के गडाथा फीडर पर शटडाउन लेकर लाइन पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान मखौली निवासी लाइनमैन सतेंद्र कुमार (35) बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। तभी अचानक हवाई करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया और संतुलन बिगड़ने से पोल से नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों ने तुरंत घायल लाइनमैन को उठाकर सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है। घाटमपुर के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) अमरदीप सिंह ने बताया कि शटडाउन के बावजूद लाइनमैन को हवाई करंट लगने की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और घायल कर्मचारी का समुचित उपचार कराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगेंद्र उपाध्याय-पेपर सेटर ने जानबूझकर दिया 'पंडित' ऑप्शन:UP दरोगा भर्ती परीक्षा में अवसरवादी 'पंडित' ऑप्शन विवाद, कैबिनेट मंत्री ने कहा-इस ऑप्शन का औचित्य नहीं
    Next Article
    रोबो रम्बल 3.0, कानपुर के रिंग में भिड़ेंगे रोबोट्स:120 टीमों के बीच मशीनी जंग, 1.50 लाख के इनाम के लिए दिखेगा तकनीक का दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment