Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोडवेज बस की टक्कर, टीचर, मां-बेटे समेत 4 की मौत:मुरादाबाद में हादसा, खिड़कियां टूटीं, कई उछलकर नीचे गिरे

    4 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार सरकारी टीचर, मां और 5 साल के बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई। 10 गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ बस सवार यात्री उछलकर खिड़की से बाहर सड़क पर गिरे। कुछ सीट के बीच में ही फंस गए। ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। रोडवेज बस छजलैट की ओर से मुरादाबाद आ रही थी। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर हरिद्वार हाईवे पर छजलैट थाना क्षेत्र में हुआ। हादसा ओवरटेक के चक्कर में हुआ। मृतकों में मुरादाबाद की अर्चना (30), उनका बेटा सुशांत (5), बिजनौर के लोकेंद्र (50) और दीपिका चौहान (30) शामिल हैं। दीपिका सरकारी टीचर थीं। कार को ओवरटेक करने के चक्कर में बेकाबू हुआ ट्रैक्टर पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली अगवानपुर शुगर मिल से गन्ना छोड़कर आ रही थी। रास्ते में एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान ड्राइवर का ट्रैक्टर पर काबू नहीं रहा और लदावली गांव में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास उसने सामने से गुजर रही बस को साइड से टक्कर मार दी। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए- शव पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिए गए एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया- मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिए गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस और ट्रॉली को क्रेन की मदद से साइड करवाकर ट्रैफिक बहाल करवा दिया गया है। मामूली घायलों को इलाज के बाद दूसरी बस से भेजा गया।। मृतकों में 2 मुरादाबाद और 2 बिजनौर के लोग हादसे में मुरादाबाद के सादुपुरा गांव में रहने वाले जॉनसन मैसीह गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी पत्नी अर्चना और बेटे सुशांत की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य मृतक दीपिका बिजनौर के नूरपुर, बिजनौर की रहने वाले थीं। रामपुर में सरकारी टीचर के रूप में तैनात थीं। वहीं, मृतक जुगल शिवाला कला, बिजनौर के रहने वाले थे। पूजा-पाठ का काम करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में सीजन की सबसे ठंडी रात:कानपुर-इटावा में पारा 8.4°C; 30 शहरों में कोहरा, 10 जिलों का तापमान 10°C से कम
    Next Article
    वाराणसी पहुंचे उपराष्ट्रपति, CM ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया:काशी-तमिल संगमम् का शुभारंभ करेंगे, तमिलनाडु से 200 मेहमान पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment