Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में सीजन की सबसे ठंडी रात:कानपुर-इटावा में पारा 8.4°C; 30 शहरों में कोहरा, 10 जिलों का तापमान 10°C से कम

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी में ठंड बढ़ गई है। पारा 8°C तक पहुंच गया है। शुक्रवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही। इटावा और कानपुर में न्यूनतम तापमान 8.4°C दर्ज किया गया। प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों का पारा 10°C से नीचे चला गया है। शनिवार सुबह लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर और बदायूं समेत 30 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। ग्रामीण इलाकों में दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम रही। 50 मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो गया। गाजीपुर में लोग अलाव तापते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। सुबह और रात के समय लोगों को बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही, बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने को कहा गया है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला शुरू होगा। कोहरा और घना होगा तथा धूप का असर कम होता जाएगा। अगले एक हफ्ते में ठंडी पछुआ हवाओं के असर से तापमान 5°C से 6°C तक गिर सकता है और दिन का पारा 20°C से नीचे आ जाएगा। कोहरे की 2 तस्वीरें- बड़े शहरों का हाल जानिए- अब गलन वाली सर्दी शुरू होगी, दिन में भी ठिठुरन होगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अखिलेश-आजम के विरोध में पोस्टर लगे:सपा नेता ने पोल पर चढ़कर फाड़े; केशव बोले- भगवान अखिलेश-राहुल को सद्बुद्धि दें
    Next Article
    रोडवेज बस की टक्कर, टीचर, मां-बेटे समेत 4 की मौत:मुरादाबाद में हादसा, खिड़कियां टूटीं, कई उछलकर नीचे गिरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment