Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल बोले-कांग्रेस हो या केंद्र सरकार, स्टूडेंट की बात सुनें:इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन शुरू किया, झारखंड प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया था

    23 hours ago

    1

    0

    राहुल गांधी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट में कहा कि हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद है। हर सरकार को स्टूडेंट्स की बात सुननी चाहिए। एजुकेशन सिस्टम को बदलने के लिए एक्शन लेना चाहिए। चाहे वो कांग्रेस की सरकार हो, केंद्र सरकार हो या झारखंड की सरकार हो। दरअसल राहुल ने इंस्टाग्राम पर 'Ask Me Anything' सेशन शुरू किया है, जिसमें छात्रों और जेन-जी यूजर्स को उनसे सवाल पूछने का न्योता दिया गया है। उनके एक सवाल झारखंड में हुए प्रदर्शन को लेकर पूछा गया था। पीएम मोदी के जेन-जी से जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर लेट-नाइट रील्स पोस्ट करने के बाद अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर युवाओं से सीधे संवाद की पहल की है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए कहा- प्रशासन उनके खिलाफ FIR दर्ज कर रहा इससे पहले राहुल गांधी ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ाने और सीटों में कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी बात सुनने के बजाय उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति युवाओं की आवाज दबाने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सवाल पूछने पर लाठीचार्ज, विरोध करने पर मुकदमे और आवाज उठाने पर कठोर कार्रवाई की जाती है। राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि प्रयागराज जाकर छात्रों से मिलने के उनके कार्यक्रम को प्रशासन ने हर स्तर पर रोकने की कोशिश की। सरकार छात्रों की आवाज से डरती है और वह किसी भी कीमत पर छात्रों के मुद्दे उठाना जारी रखेंगे। एक दिन पहले जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में 10 जनपथ पर जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा कि 20 जुलाई को हुए कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट पर लाठी-पैलेट गन से हमला किया गया। राहुल अपने साथ चार प्रदर्शनकारी छात्र और छात्राओं को मीडिया के सामने लाए। एक छात्रा ने कहा- भारत माता की जय बोलने पर हमें देशद्रोही कहा गया। हम शांति से चल रहे थे तो एक पुलिस अफसर ने शरीर के ऊपरी हिस्से पर मारा। पढ़ें पूरी खबर… ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले- RSS इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा:इनके पीछे एक खतरनाक विचारधारा है, देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि RSS देश का इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा है। इसके पीछे एक खतरनाक विचार है। भारत अपने इतिहास के कुचले जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया:डिजिटल कंट्रोल सिस्टम से लैस, 4000km की रेंज तक निशाना लगा सकती है
    Next Article
    पंजाब पुलिस ने BJP का दावा फर्जी बताया:कहा- जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के आतंकियों से संबंध नहीं, आरोपी उन्हें ही निशाना बनाना चाहते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment