Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल बोले-RSS के लोगों से कहें कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री गद्दार:अमेठी में कहा- देश में बिजनेस बंद हो रहे, मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे

    15 hours ago

    1

    0

    राहुल गांधी ने रायबरेली में बुधवार को कहा कि जब RSS के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है। कांग्रेस सांसद ने कहा, अब आर्थिक तूफान आ रहा है। मोदी आपको बचा नहीं पाएंगे। याद रखना, जैसे कोविड और नोटबंदी के समय रोए थे, कहा था- मुझे फांसी पर लटका देना। वैसे ही टीवी पर फिर आएंगे। हाथ जोड़ेंगे। रोएंगे। कहेंगे- मेरी गलती नहीं है। इसके बाद राहुल अमेठी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा- इटली की पीएम मेलोनी को नरेंद्र मोदी टॉफी खिला रहे हैं। रील बनाई जा रही हैं। ये बीजेपी वाले मेरा मजाक उड़ाते हैं। जो आर्थिक दीवार उन्हें खड़ी करनी थी, नहीं की। मजाक चल रहा है। देश में बिजनेस बंद हो रहे हैं। राहुल दो दिन के दौरे पर 19 मई (मंगलवार) को रायबरेली पहुंचे थे। बुधवार दोपहर 2 बजे रायबरेली से अमेठी आए। यहां संजय गांधी अस्पताल में मरीजों से मुलाकात की। इसके बाद दिल्ली रवाना हो गए। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल 6 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका 7वां दौरा है। इससे पहले, वे 19 जनवरी 2026 को रायबरेली आए थे। भाजपा अध्यक्ष का पलटवार, कहा- आप भारतीय राजनीति के राहु राहुल के गद्दार वाले बयान पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- यह उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है। मैं मानता हूं कि आप भारतीय राजनीति के राहु हैं, जो देश की राजनीति को दूषित करते हैं। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- राहुल गांधी रिजेक्टेड माल हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- राहुल गांधी सत्ता न मिलने के कारण निराशा में हैं। वे पीएम मोदी को गाली नहीं दे रहे हैं, बल्कि देश को गाली दे रहे हैं। राहुल ने X पर लिखा- मोदी इटली में टॉफी बांट रहे राहुल ने लिखा- आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं। PM हंसकर रील बना रहे हैं और BJP वाले ताली बजा रहे हैं। राहुल के दौरे के अपडेट्स पढ़ने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीसलपुर में फायरिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने उल्लिका पुलिया के पास से किया खुलासा
    Next Article
    यूपी में भीषण गर्मी, डिप्टी सीएम बोले-धूप में मत निकलिए:ढाई बजे तापमान 46°C पार, जू में पानी डालकर जानवरों को ठंडक पहुंचाई जा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment