Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भीषण गर्मी, डिप्टी सीएम बोले-धूप में मत निकलिए:ढाई बजे तापमान 46°C पार, जू में पानी डालकर जानवरों को ठंडक पहुंचाई जा रही

    18 hours ago

    1

    0

    यूपी 4-5 दिन से भीषण गर्मी की चपेट में है। मंगलवार को बांदा का पारा सीजन में पहली बार 48.2°C रिकॉर्ड किया गया। यह देश का सबसे गर्म और दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। इससे पहले, 2022 में बांदा का तापमान 49.2°C तक पहुंच गया था। संभावना है कि अगले कुछ दिनों में 4 साल पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है। बुधवार को यूपी के ज्यादातर शहरों में सुबह से तेज धूप है। दोपहर 2.30 बजे बांदा में पारा 46.6°C पहुंच गया। झांसी में पारा 44°C, प्रयागराज में 43°C, लखनऊ में 42°C और मेरठ में 40°C के पार पहुंच गया है। गर्मी से लोग बेहाल हैं। गोरखपुर चिड़ियाघर में दरियाई घोड़ा दिन में पानी से बाहर नहीं आ रहा है। लखनऊ चिड़ियाघर में पानी डालकर जानवरों को ठंडक पहुंचाई जा रही है। आज प्रदेश के 53 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट है। इनमें 11 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। यानी यहां गर्म हवाओं की वजह से हालात गंभीर हो सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आ रही सूखी और गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं। इससे मई के आखिरी हफ्ते या जून वाली गर्मी अभी से महसूस हो रही है। फिलहाल, 10 दिन तक भीषण गर्मी पड़ेगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों को पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की है कि जरूरी हो, तभी घर से निकलें। प्रदेश में 8वीं तक के सभी सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन (गर्मी की छुटि्टयां) घोषित कर दी गई है। डीएम ने प्राइवेट स्कूलों को भी 15 जून तक स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। मथुरा, रायबरेली, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया और अंबेडकरनगर में 12वीं तक के स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। ज्यादातर जिलों का तापमान 45°C से 49°C के बीच पहुंचेगा। 29 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम बदलने की संभावना है। वहीं, मानसून केरल में 26 मई के आसपास पहुंच सकता है। 18 जून को मानसून गोरखपुर के रास्ते यूपी में प्रवेश करेगा। हालांकि, यह एक संभावित तिथि है। मौसम की तस्वीरें- बांके बिहारी में मैट बिछाई, लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को दोपहर के समय आने से बचने की सलाह दी है। वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में चबूतरे पर बिछी मैट को ठंडा रखने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा। लखनऊ में इतनी गर्मी पड़ी कि आईफोन ने भी जवाब दे दिया। उसमें हीट का अलर्ट आने लगा। बिजली कटौती की वजह से लोगों ने पावर हाउस में हंगामा किया। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल बोले-RSS के लोगों से कहें कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री गद्दार:अमेठी में कहा- देश में बिजनेस बंद हो रहे, मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे
    Next Article
    निकाह के दिन दूल्हे को पुलिस पकड़ ले गई:देवरिया में लड़की ने लगाया रेप का आरोप; बोली- 7 साल से अफेयर था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment