Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल ने वह किया जो गावस्कर-सहवाग भी नहीं कर सके:सभी SENA देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    11 hours ago

    3

    0

    भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन 4 विकेट पर 486 रन बनाए हैं। वेलिंगटन में शनिवार को टीम ने पहली पारी में 118 रन की बढ़त भी बना ली है। केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट का वह मुकाम हासिल किया, जहां तक पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग भी नहीं पहुंच सके। वे सभी SENA देशों यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए। तीसरे दिन के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. राहुल SENA देश में शतक लगाने वाले 8वें एशियाई बैटर केएल राहुल चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने। वे ऐसा करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के सईद अनवर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। किसी भी नंबर पर बैटिंग करते हुए अब तक 8 बल्लेबाज सभी SENA देशों में शतक लगा चुके हैं। 2. 94 साल में पहली बार टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों की विदेश में फिफ्टी भारत 1932 से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है। 94 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में भारत के टॉप-5 बल्लेबाजों ने विदेश में 50+ स्कोर बनाया है। वेलिंगटन टेस्ट में अब तक यशस्वी जायसवाल, राहुल, पडिक्कल, गिल और पंत ने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए। 3. राहुल न्यूजीलैंड में मेडन इनिंग में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय केएल राहुल न्यूजीलैंड में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने वेलिंगटन में पहली पारी में ही 136 रन बनाए। इसके साथ ही वे न्यूजीलैंड में टेस्ट डेब्यू पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने सुनील गावस्कर के 116 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा। 4. गंभीर और द्रविड़ की क्लब में शामिल हुए राहुल राहुल 2 शतकीय साझेदारियों में शामिल रहे। उन्होंने जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 130 रन और देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 165 रन जोड़े। वे न्यूजीलैंड में एक ही पारी में 2 शतकीय साझेदारियों में शामिल रहने वाले तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर ऐसा कर चुके हैं। राहुल SENA देशों में भारत के लिए शुरुआती दोनों विकेटों के लिए शतकीय साझेदारियां करने वाले चौथे खिलाड़ी भी बने। उनसे पहले सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग और सुनील गावस्कर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 5. राहुल 2021 से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले ओपनर केएल राहुल 2021 से अब तक टेस्ट में ओपनिंग करते हुए 7 शतक लगा चुके हैं। वे इस पीरियड में सबसे ज्यादा ज्यादा शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज हैं। यहां से टॉप-2 मोमेंट्स… 1. राहुल के हाथ से छूटा बैट 65वें ओवर में केएल राहुल शॉट खेलते समय बैलेंस खो बैठे। ग्लेन फिलिप्स ने ओवर की दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ डाली। केएल राहुल फ्रंट फुट पर आगे आए और गेंद को कवर की तरफ पुश किया। शॉट खेलते समय बैट से उनके नीचे वाले हाथ की पकड़ छूट गई। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई। 2. डफी के डेंजर एरिया में जाने पर अंपायर ने दी चेतावनी 67वें ओवर में जैकब डफी को अंपायर ने चेतावनी दी। इसकी वजह थी कि वे बार-बार पिच के डेंजर एरिया में पहुंच रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद डालने से पहले अंपायर कुमार धर्मसेना ने उन्हें चेतावनी भी दी। --------------------------- तीसरे दिन के खेल की खबर पढ़ें… भारत वेलिंगटन टेस्ट में न्यूजीलैंड से आगे निकला:तीसरे दिन स्कोर 486/4, गिल शतक चूके, पंत नाबाद; राहुल ने 136 रन बनाए भारत ने वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड पर 118 रन की बढ़त हासिल कर ली है। शनिवार को स्टंप्स होने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए। ऋषभ पंत 55 रन पर नाबाद लौटे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहरुख खान ने शरद कपूर को किया फोन:कहा- जो करना हो करो, मदद करूंगा; सोनू सूद ने इलाज के लिए भेजा, कहा- नया घर बनवाऊंगा
    Next Article
    भारतीय मूल के निखिल ने ऑस्ट्रेलिया को जिताया:रेस्टोरेंट में प्याज काटे, डिलीवरी की; इंग्लैंड के खिलाफ 66 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment