Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Raj Thackeray ने Siddhivinayak Temple में दान राशि गबन का दावा किया

    37 minutes ago

    1

    0

    (फोटो के साथ) मुंबई, एक अगस्त महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने यहां प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ रुपये की चोरी होने का दावा करते हुए शनिवार को कहा कि आजकल मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं। मनसे की छात्र इकाई के एक कार्यक्रम में ठाकरे ने यह दावा भी किया कि अयोध्या के राम मंदिर में 1,400 करोड़ रुपये की चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस मुद्दे पर बोलना चाहिए।मनसे प्रमुख ने कहा कि निराश युवा मंदिरों में जाते हैं, लेकिन मंदिर भी भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आठ न्यासियों द्वारा लिखा गया एक पत्र पढ़ते हुए ठाकरे ने कहा कि सिद्धिविनायक मंदिर में दान पेटी से पैसे चुराने वाले कुछ कर्मचारियों को न्यासियों की सतर्कता के कारण पकड़ लिया गया। ठाकरे ने कहा कि इस चोरी के पकड़े जाने से पहले मंदिर में दान से होने वाली साप्ताहिक आय 50 लाख रुपये से भी कम थी, लेकिन इसके बाद दान की राशि बढ़कर 1.5 करोड़ रुपये हो गई।ठाकरे ने दावा किया, ‘‘हर साल 18 करोड़ रुपये की चोरी की गई है।’’ इस बीच सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता सदा सरवणकर ने पत्रकारों से कहा कि इस मामले में नौ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘जहां भी आवश्यक था, हमने मामले दर्ज कर दिए हैं।’’ सरवणकर ने कहा कि दान में वृद्धि न्यास द्वारा किए गए प्रयासों के कारण हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MCC NEET-UG काउंसलिंग चार अगस्त से, आठ सितंबर से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र
    Next Article
    Mathura-Vrindavan में भीड़ प्रबंधन विज्ञान आधारित नहीं : Allahabad High Court

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment