Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रजनीकांत बोले-विजय मुझसे 25 साल जूनियर, मैं उनसे नहीं जलता:अगर 2021 में चुनाव लड़ता तो जीत जाता; स्टालिन पुराने दोस्त, उनसे मुलाकात राजनीतिक नहीं

    23 hours ago

    1

    0

    तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को कहा कि चुनाव नतीजों के बाद स्टालिन से उनकी मुलाकात राजनीतिक नहीं, बल्कि दोस्ती की वजह से थी। उन्होंने विजय से जलने की बातों को भी खारिज किया। रजनीकांत ने कहा, यह सही है कि मैं चुनाव नतीजों के बाद पूर्व सीएम स्टालिन से मिला था, लेकिन मैं राजनीति के लिए किसी भी स्तर तक गिरने वाला व्यक्ति नहीं हूं। स्टालिन पिछले 30 साल से मेरे दोस्त हैं। हमारी दोस्ती राजनीति से परे है। विजय को लेकर चल रही चर्चाओं पर रजनीकांत ने कहा, “कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं विजय से जलता हूं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। वह मुझसे 25 साल जूनियर हैं।” रजनीकांत ने यह भी कहा कि अगर उन्होंने 2021 का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा होता, तो वे जीत जाते। दरअसल, 4 मई को तमिलनाडु चुनाव नतीजों के बाद रजनीकांत ने डीएमके नेता स्टालिन के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आरोप लगाए थे कि वे नहीं चाहते कि अभिनेता विजय मुख्यमंत्री बनें। रजनीकांत ने कहा- जनता ने DMK-AIADMK को 60 साल दिए मीडिया को संबोधित करते हुए रजनीकांत ने कहा कि हमने DMK और AIADMK के 60 साल देखे हैं। शायद एक बदलाव की जरूरत थी। मैं विजय के खिलाफ नहीं हूं। राजनीति बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमें उन्हें कम से कम दो साल का समय देना चाहिए। CM विजय से मिले कमल हासन, 6 मांगें रखीं अभिनेता और नेता कमल हासन ने शनिवार को मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से मुलाकात की। उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी छह मांगें विजय के सामने रखीं। हासन ने राज्य सरकार से तमिल फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए सरकारी OTT प्लेटफॉर्म शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें सीएम पद की शपथ लेने के बाद विजय के 4 बड़े फैसले… 1. 200 यूनिट फ्री बिजली जो घरेलू उपभोक्ता हर दो महीने में 500 यूनिट तक बिजली खर्च करते हैं। उन्हें 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। विजय की पार्टी TVK ने अपने चुनावी वादों में इसे शामिल किया था। इससे करीब 2.4 करोड़ घरेलू बिजली कनेक्शन वालों को फायदा होगा। 2. हर जिले में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स तमिलनाडु के हर जिले में करीब 65 एंटी-ड्रग टास्क फोर्स (ANTF) बनाकर नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री और इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई होगी। इसकी निगरानी सीधे सीएम विजय करेंगे। 3. महिलाओं के लिए स्पेशल टास्क फोर्स 'सिंगप्पेन स्पेशल टास्क फोर्स' नाम से महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल यूनिट बनेगी। इसका काम महिला अपराध रोकना, रैपिड एक्शन और शिकायतों का जल्दी निपटारा करना है। ये TVK का चुनावी वादा था। पिछले साल की एक स्टडी के मुताबिक, 2019 से 2024 तक तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ 40% अपराध के मामले बढ़े हैं। 4. 717 शराब की दुकानें बंद होंगी शैक्षिक संस्थानों, बस स्टैंड और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में आने वाली 717 सरकारी शराब की दुकानें बंद होंगी। कुल 4,765 सरकारी शराब की दुकानों में से 276 धार्मिक स्थलों, 186 शैक्षणिक संस्थानों और 255 बस स्टैंड के पास हैं। AIADMK में फूट, पलानीस्वामी-षणमुगम गुट में बंटी पार्टी तमिलनाडु की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी AIADMK की अंदरूनी फूट खुलकर सामने आ गई है। एक गुट पार्टी के महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी का है, जबकि दूसरा बागी गुट षणमुगम और वेलुमणि में बंट गया है। तमिलनाडु विधानसभा में विजय सरकार के फ्लोर टेस्ट में TVK की सीटों की संख्या बढ़कर 144 हो गई। बागी खेमे से जुड़े AIADMK के 25 विधायकों ने CM विजय के पक्ष में क्रॉस-वोट किया। इसके बाद पलानीस्वामी ने षणमुगम और वेलुमणि को पार्टी में उनके पदों से हटा दिया। पलानीस्वामी ने दलबदल विरोधी कानून के तहत विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए आवेदन किया है। AIADMK के कार्यकर्ता आज सुबह से ही पलानीस्वामी के घर समर्थन देने के लिए जुटने लगे हैं। इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए चेन्नई में पार्टी हेडक्वॉर्टर के बाहर बड़ी तादाद में पुलिस तैनात कर दी गई। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु में विजय सरकार फ्लोर टेस्ट में पास: 118 वोट चाहिए थे, 144 मिले; AIADMK के 25 बागी विधायक साथ आए, DMK का वॉकआउट तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री विजय की TVK सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। वोटिंग के वक्त सदन में 171 विधायक मौजूद थे। इनमें 144 ने TVK का समर्थन किया। TVK के पक्ष में AIADMK के 25 बागी विधायकों नें भी वोट डाला। AIADMK के 47 विधायक हैं। 22 ने TVK सरकार का विरोध किया। फ्लोर टेस्ट में 59 विधायकों वाली DMK ने वॉकआउट कर दिया। सदन मे मौजूद PMK के 4 और BJP के एक विधायक वोटिंग में शामिल नहीं हुए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल बोले-PM ने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया:बार-बार NEET पेपर कराने में फेल; 9वीं आरोपी मंधारे CBI कस्टडी में भेजी गई
    Next Article
    भारत में घुसपैठ के बाद आतंकी ने हेयर ट्रांसप्लांट कराया:स्लीपर सेल नेटवर्क बनाने आया था; जांच एजेंसी से बोला- कश्मीर देखकर मकसद बदल गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment