Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजनाथ सिंह ने लखनऊ में फ्रेगरेंस पार्क का उद्घाटन किया:घंटाघर के सामने 2.3 एकड़ में फैला है पार्क, 50+ सुगंध वाले पौधे

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज शनिवार को फ्रेगरेंस पार्क का उद्घाटन किया। घंटाघर के सामने 2.3 एकड़ में फैले इस पार्क में 50 से ज्यादा सुगंध वाले अलग-अलग किस्म के पौधे लगे हैं। उद्घाटन के बाद इस पार्क को आम लोगों के लिए 1 सितंबर से खोल दिया जाएगा। इस उद्घाटन के साथ ही 43.13 करोड़ रुपए से वरुण विहार, नैमिषनगर जैसी परियोनाओं का शिलान्यास भी किया। फ्रेगरेंस पार्क की बात करें तो इसे लखनऊ विकास प्राधिकरण ने लाजपतनगर क्षेत्र में विकसित किया है। पार्क में देसी के साथ विदेशी फूलों वाले पौधे भी लगाए गए हैं। एनबीआरआई के विशेषज्ञों ने पौधों के चयन और उनकी प्रकृति को ध्यान में रखते हुए इस हिस्से को विकसित करने में सहयोग किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल के साथ फ्रेगरेंस पार्क में शाम 4:10 बजे पहुंचे। यहां उनकी अगुआई विधायक नीरज बोरा ने की। राजनाथ सिंह ने पार्क में चंदन का पौधा लगाया। इसके बाद मंच पर पहुंचे। 3 तस्वीरें देखिए- राजनाथ सिंह के शिलान्यास-उद्घाटन कार्यों के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में खेल दिवस मनाया:स्कूल में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित, छात्रों ने मेजर ध्यानचंद के किस्से सुने
    Next Article
    गाजीपुर के युवक की सऊदी अरब में हत्या:48 दिन बाद लौटा शव, परिजनों को सौंपा गया; वेतन विवाद में हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment