Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेजेंसी हॉस्पिटल में महिलाओं की फ्री कैंसर स्क्रीनिंग:डॉक्टरों ने किया जागरूक, नियमित स्वास्थ्य जांच पर जोर

    3 hours ago

    1

    0

    रेजेंसी हॉस्पिटल में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय रहते बीमारी की पहचान के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के लिए निःशुल्क पैप स्मीयर और मैमोग्राम जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसमें कुल 110 महिलाओं की स्क्रीनिंग हुई। अस्पताल की डॉ. जी. मेहर कुमार और डॉ. रोली पुरवार ने महिलाओं की जांच की और प्रस्तुति के माध्यम से उन्हें स्तन कैंसर के जोखिम, लक्षण और शुरुआती पहचान के महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया। यह कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच उड़ान, इनर व्हील क्लब ऑफ रेनबो, रोटरी क्लब ऑफ गोरखपुर युगल, रक्त शक्ति युवा क्लब, वीएस फाउंडेशन और डीडीयू यूनिवर्सिटी के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि के रूप में चारू चौधरी उपस्थित रहीं। इसके साथ ही डीडीयू की डीन दिव्या रानी सिंह और सुधा मोदी की भी गरिमामयी मौजूदगी रही, जिन्होंने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली का काम करने गए युवक की बाइक चोरी:उन्नाव में घर के बाहर से हुई वारदात CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    हवेली विववाद में चंद्रचूड़ सिंह पक्ष को डबल झटका:हाईकोर्ट ने 5 आरोपियों की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, तहसीलदार कोर्ट में विल के खिलाफ रेस्टोरेशन अर्जी भी खारिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment