Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप

    17 hours ago

    1

    0

    जयपुर, एक अक्टूबर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को नागौर जिले के डेगाना से राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए अपना अभियान शुरू किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर चुनाव से पहले प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। पार्टी ने डेगाना में पंचायती राज कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस विधायक, पूर्व प्रत्याशी और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।डोटासरा ने कहा कि ग्रामीण चुनावों की तैयारियों की शुरुआत के लिए डेगाना को इसलिए चुना गया क्योंकि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1959 में नागौर से पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत की थी। बृहस्पतिवार को अपना जन्मदिन मना रहे डोटासरा ने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भी पंचायती राज व्यवस्था से ही राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और विधायक बनने से पहले प्रधान के रूप में काम किया था। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पार्टी का संदेश गांवों और ढाणियों तक पहुंचाने तथा एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करने को कहा।डोटासरा ने कहा, ‘‘हमें अपने मतभेद भुलाकर मिलकर चुनाव लड़ना होगा।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों की जानकारी जुटाने के लिए प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है और इसका उपयोग कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों पर दबाव बनाने के लिए किया जा सकता है। डोटासरा ने हाल में हुए शहरी निकाय चुनावों के दौरान भी पुलिस और प्रशासन के दुरुपयोग से पार्षदों को प्रभावित करने के पार्टी के आरोप दोहराए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों को पिछली कांग्रेस सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं और उनकी तुलना भाजपा सरकार के कामकाज से करें।जूली ने दावा किया कि शहरी निकाय चुनावों में भाजपा का वोट प्रतिशत कम हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने निकायों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल किया। इससे पहले डेगाना जाते समय डोटासरा और जूली का दूदू, अजमेर और ब्यावर सहित कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।दूदू में जिला परिषद चुनाव में टिकट के दावेदारों के समर्थकों के दो गुट स्वागत कार्यक्रम के दौरान आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई, जिसके बाद अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर उन्हें अलग किया। डोटासरा के संबोधन के दौरान भी कुछ कार्यकर्ता आपस में उलझ गए।इस पर डोटासरा ने उन्हें फटकार लगाते हुए बैठने को कहा। उन्होंने एक कार्यकर्ता से कहा, ‘‘यह चुनाव प्रचार नहीं है। बैठ जाइए, आप इतने बड़े आदमी नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी
    Next Article
    जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक प्रदर्शन में घुसे थे 2983 अपराधी: VHP

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment