Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में तेज बारिश के साथ ओले गिरे:केदारनाथ-बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी; बिहार-यूपी समेत 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट

    5 hours ago

    1

    0

    राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम बदल गया है। गुरुवार को 7 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश और ओले गिरने से तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। आज भी 7 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। इससे पहले गुरुवार को केदारनाथ, चोपता, हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। शुक्रवार सुबह केदारनाथ में तापमान -6°C और बद्रीनाथ में -5°C दर्ज किया गया। बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद अब पछुआ हवा चल रही है। राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 17 और 18 अक्टूबर को उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। यूपी में मौसम विभाग ने आज 37 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। कासगंज में बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। इनके असर से अगले 4 दिन तक ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग में मौसम बदला रहेगा। शुक्रवार को ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना और शिवपुरी में आंधी-बारिश का अलर्ट है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम की खबर राजस्थान: राज्य में ओले गिरे, 5 डिग्री तक गिरा पारा राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम बदल गया है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। आज भी 7 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। जयपुर में सुबह करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: ग्वालियर-शिवपुरी समेत 5 जिलों में आज बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सक्रिय है। इस वजह से अगले 4 दिन तक ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग में मौसम बदला रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… यूपी: 17 अक्टूबर तक बारिश के आसार, वाराणसी समेत 37 जिलों में अलर्ट यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी शुक्रवार को 37 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 5 जिलों में आज बारिश की संभावना, 18 अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में तेज धूप निकल रही है, जिससे गर्मी महसूस होती है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 20 अक्टूबर तक मौसम बना रहेगा शुष्क झारखंड में दुर्गापूजा के दौरान मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। दिन में धूप और गर्मी परेशान कर सकती है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड राहत देगी। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: बारिश से 5.3 डिग्री गिरा दिन का तापमान, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा हरियाणा में गुरुवार को हुई बारिश के बाद मौसम ने करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई बारिश से 15 अक्टूबर को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में एक दिन में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: मनाली और लाहौल स्पीति में बर्फबारी, शिंकुला, बारालाचा-कुंजुम टॉप पर रास्ते बंद मनाली और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बुधवार देर रात से लगातार बर्फबारी हो रही है। जिला लाहौल-स्पीति के शिंकुला टॉप, बारालाचा ला टॉप, कुंजुम टॉप सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 8 जिलों में बारिश के आसार, पहाड़ों में दो दिन तक बौछारों की संभावना उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीपके का दावा- कभी भी गिरफ्तार हो सकता हूं:सादे कपड़ों में पुलिस पीछा कर रही; दिल्ली में आज कॉकरोच पार्टी की तिरंगा रैली
    Next Article
    खबर हटके- 75 साल का दूल्हा, 30 साल की दुल्हन:दुनिया घूमने के लिए मिलेंगे ₹95 लाख; अंटार्कटिका में पेंगुइन गिनने की नौकरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment