Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दीपके का दावा- कभी भी गिरफ्तार हो सकता हूं:सादे कपड़ों में पुलिस पीछा कर रही; दिल्ली में आज कॉकरोच पार्टी की तिरंगा रैली

    10 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में शुक्रवार को होने वाली तिरंगा रैली से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने गिरफ्तारी की आशंका जताई है। उन्होंने गुरुवार रात 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि दिल्ली पुलिस उन्हें गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह तक गिरफ्तार कर सकती है। अभिजीत ने X पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मैं नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि हम इससे डरने वाले नहीं हैं। मैं यहां बैठा हूं, आओ उठा लो। अगर इस देश में तिरंगा लहराने के लिए जेल जाना पड़ेगा, तो हम उसके लिए तैयार हैं। CJP शुक्रवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली करने जा रही है। पार्टी की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है। साथ ही, वह आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का विरोध करेगी। हालांकि, कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में BNSS की धारा 163 लागू है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। NDMC ने इसकी साफ वजह नहीं बताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सऊदी अरब में उड़ानें रद्द होने से फंसे Umrah Pilgrims, भारत ने मक्का में शुरू किया कंट्रोल रूम
    Next Article
    राजस्थान में तेज बारिश के साथ ओले गिरे:केदारनाथ-बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी; बिहार-यूपी समेत 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment