Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान-MP में शीतलहर, 15 शहरों में पारा 10°C से नीचे:यूपी-बिहार में अगले 3 दिन में सर्दी बढ़ेगी; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप

    11 hours ago

    2

    0

    जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। श्रीनगर में मंगलवार को -1.6°C तापमान के साथ सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। उत्तराखंड के गंगोत्री में तापमान -11°C और कश्मीर के पहलगाम में -4.6°C पहुंच गया है। इधर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीतलहर शुरू हो गई है। दोनों राज्यों के 15 शहरों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे रहा। राजस्थान का फतेहपुर 4.3°C और मध्य प्रदेश का गिरवर 8.4°C के साथ सबसे ठंडे रहे। आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण का हाल और हेल्दी रहने के टिप; शुरुआत सर्दी से… मैप में देशभर का तापमान 26 और 27 नवंबर का अनुमान मौसम की 3 तस्वीरें… देशभर का तापमान, एक टेबल में बाहर सर्दी तो घर में करें वर्कआउट सर्दी में बाहर निकलना मुश्किल लगता है, तो घर में ही फॉलो करें फिटनेस रुटीन; पढ़ें हेल्थ टिप अब प्रदूषण का हाल नई दिल्ली में मंगलवार को 58 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI रिकॉर्ड किया गया। इनमें 34 स्टेशन पर हवा की गुणवत्ता खराब, 19 पर मध्यम और 5 पर बहुत खराब श्रेणी में रही। IMD के मुताबिक, अगले तीन दिन दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में रह सकती है। इधर, उत्तराखंड के रुड़की और रुद्रपुर में भी एक हफ्ते से हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। बुधवार सुबह रुड़की का AQI 250, रुद्रपुर का 186 और देहरादून के सहस्रधारा का 150 दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के पहाड़ी जिलों में हवा की गुणवत्ता ग्रीन जोन में है। नोट: CPCB के मुताबिक, 0-50 AQI अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर श्रेणी में आता है। देश के प्रमुख राज्यों का मौसम… 1. राजस्थान: शीतलहर से पारा 2 डिग्री तक गिरा, बाड़मेर सबसे गर्म, फतेहपुर सबसे ठंडा राजस्थान में उत्तरी हवाओं के तेज होने से सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार को अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, टोंक, पिलानी और सीकर समेत कई शहरों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिरा। नागौर, सीकर, अलवर और अजमेर में सुबह-शाम हल्की शीतलहर का असर रहा। बाड़मेर में दिन का तापमान 31°C से ऊपर दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 2. एमपी: बारिश थमते ही लौटी ठंड, शाजापुर में पारा 8.4 डिग्री; भोपाल, इंदौर में बढ़ी सर्दी मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर से आ रही हवाओं के कारण शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 8.4°C दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में भी सर्दी का असर बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ें.. 3. उत्तर प्रदेश: हरदोई में पारा 9.5°C; अगले हफ्ते 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। हरदोई में न्यूनतम तापमान 9.5°C और मुजफ्फरनगर में 9.8°C रहा। लखीमपुर, सीतापुर, बलिया, संभल और बिजनौर समेत 15 शहरों में घना कोहरा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते में तापमान 3 से 5°C तक गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 4. पंजाब: पठानकोट में पारा 7.1 डिग्री, 3 दिन घने कोहरे का अलर्ट पंजाब में अगले तीन दिन तक कुछ इलाकों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। पठानकोट में सबसे कम तापमान 7.1°C रहा। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर में घना कोहरा छा सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 5. हिमाचल प्रदेश: चंबा में 4.8 डिग्री तापमान, मैदानी इलाकों में कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर तक घटी हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा है। मंडी की बल्ह घाटी, सुंदरनगर, बिलासपुर और हमीरपुर के सुजानपुर में विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई। मंगलवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 11.5°C, ऊना में 7.2, बिलासपुर में 7, चंबा में 4.8, धर्मशाला में 7.8 और सोलन में 4.2°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… 6. छत्तीसगढ़: पेंड्रा रोड सबसे ठंडा, रायपुर में तापमान सामान्य से 4.2°C ज्यादा; अगले 2 दिन में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 4°C तक गिर सकता है। मंगलवार को जगदलपुर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30.5°C और पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 7. उत्तराखंड: 2 दिसंबर तक मौसम शुष्क, गंगोत्री में पारा -11°C: पहाड़ों में पाला गिरने से बढ़ी ठंड; रुड़की-रुद्रपुर की हवा जहरीली उत्तराखंड में 2 दिसंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम पाला पड़ने से ठंड बढ़ रही है, जबकि दिन में तेज धूप निकल रही है। बुधवार सुबह गंगोत्री में तापमान -11°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 8. झारखंड: अगले 3 दिन बढ़ेगी ठंड, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा; रांची का तापमान 15°C, और नीचे जाने के आसार झारखंड में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5°C तक गिर सकता है। रांची का पारा 11°C से नीचे जाने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में रांची के न्यूनतम तापमान में 3.3°C, मेदिनीनगर में 2.8°C और बोकारो में 4°C की गिरावट दर्ज हुई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीपम विवाद- तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी:कहा- मंदिर ट्रस्ट ने रोका; कोर्ट के आदेश के बावजूद स्तंभ पर नहीं जला दीप
    Next Article
    असम में ट्रिपल मर्डर के आरोपियों का एनकाउंटर:दोनों के पैर में गोली लगी, 2 पुलिसकर्मी भी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment