Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rajasthan Urban Local Body Elections: 162 निकायों में पहले चरण का मतदान जारी

    1 hour ago

    1

    0

    जयपुर, नौ सितंबर राजस्थान में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान बुधवार को शुरू हो गया। राज्यभर के 162 नगर निकायों में मतदान हो रहा है, जिनमें जयपुर जिले के 18 निकाय भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।पहले चरण में पार्षद के 5393 पदों के लिए 20,000 से ज़्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिन 162 शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव हो रहे हैं उनमें चार नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगरपालिकाएं शामिल हैं। अलवर शहर में एक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के काम नहीं करने पर मतदाताओं ने आपत्ति जताई।सवाई माधोपुर और जोधपुर में भी ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण लंबी कतारे लग गईं। अधिकारियों के अनुसार 162 नगर निकायों में 7683 मतदान केंद्रों पर 57,52,278 मतदाता अपने मताधिकारों का इस्तेमाल सकेंगे। जयपुर जिले में 18 नगर निकायों के 565 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है।जयपुर जिले में जिन निकायों में चुनाव हो रहे हैं उनमें मनोहरपुर, फुलेरा, सांभर, किशनगढ़-रेनवाल, शाहपुरा, दूदू, चाकसू, फागी, जोबनेर, खेजरोली, जमवारामगढ़, वाटिका, कानोता, बस्सी, बगरू, कालाडेरा और चौमूं शामिल हैं। राजस्थान के 309 शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदान दो चरणों में नौ और 11 सितंबर को कराया जा रहा है। वोटों की गिनती 14 सितंबर को होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kolkata में Fire Safety नियमों की अनदेखी पर 919 होटल और गेस्ट हाउस बंद करने का नोटिस
    Next Article
    Karnataka में ED का बड़ा एक्शन: PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी प्रियंका के 18 ठिकानों पर छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment