Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यसभा चुनाव- राजभर के 2 विधायक सपा को वोट करेंगे:मंत्री बोले- दोनों लाल टोपी लगाकर घूमते हैं; सबका बाजा बजा देंगे

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी में राज्यसभा चुनाव होने से पहले ही NDA के 2 वोट कम हो गए हैं। मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कहा, मेरी पार्टी के दो विधायक सपा को वोट करेंगे। एक अब्बास अंसारी तो दूसरे जगदीश नारायण राय हैं। अब्बास की हाल ही में लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात भी हुई है। राजभर एक टीवी चैनल से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, 2022 के चुनाव में हमारा सपा से गठबंधन था। तब अखिलेश ने अपनी पार्टी के 12 नेता हमें दिए थे। उन्हें हमने अपने सिंबल पर चुनाव लड़वाया था। उनमें से अब्बास अंसारी, जगदीश नारायण राय जीते। ये दोनों शुरू से उन्हीं के नेता है। टोपी-टापा लगाकर घूमते हैं। झंडा उनका लगाकर घूमते हैं। रसीद उनकी पार्टी की काटते हैं। तो वो हमको चिंता नहीं रहती है। राजभर ने कहा- सब लोग उधर अपना-अपना बाजा बजा रहे हैं। हम तो चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। सभी का बाजा हम बजा देंगे। राजभर बोले- अखिलेश ने तलाक दिया, हमने कबूल किया मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा- अखिलेश यादव ने हमको तलाक दे दिया। हमने कबूल भी कर लिया है। तीन बार कबूल, कबूल, कबूल बोल दिया। अब क्यों चिल्ला रहे हैं? सपा डूबती नैया है, जिसको मरना है, वहां जाए। अखिलेश ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा था- राजभर को आप ले आइए, हम ले लेंगे। हम इंतजार कर रहे हैं। सपा के वोट से जीते हैं, दोबारा खुद कैसे जीतेंगे? राजभर बोले- सपा में मुसलमान गुलाम बन गया है राजभर ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा- सपा में कार्यकर्ताओं की कहां कदर है? बताइए किसी नेता की कदर है वहां पर? वहां गुलाम बनकर मुसलमान हैं। गुलाम बनकर अति पिछड़ा है। वहां तो परिवार, अपराधियों और पूंजीपतियों का बोलबाला है। जो कल तक PDA- PDA चिल्लाते थे। कहते थे हमारे पीडीए में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक हैं। उनका पीडीए अब परिवार, दौलतमंद और अपराधी हो गया अखिलेश ने राज्यसभा का एक टिकट परिवार यानी रामगोपाल यादव को दिया। दूसरा दौलतमंद धनराज परिमल नथवानी को। तीसरे टिकट के लिए खोजा जा रहा है। कोई अपराधी मिल जाए तो पूरा PDA बन जाएगा। दैनिक भास्कर पोल में हिस्सा लेकर राय दें- पिछली बार सपा के साथ राजभर ने लड़ा था चुनाव 2022 का विधानसभा चुनाव ओपी राजभर ने सपा के गठबंधन में लड़ा था। 16 सीटों पर कैंडिडेट उतारे, 6 पर जीत हासिल की थी। यूपी में सरकार भाजपा की बनी, तो उन्होंने पाला बदला और NDA में शामिल हो गए। अभी वह पंचायती राज्यमंत्री हैं। धनराज परिमल नथवानी के बारे में जानिए, जिन्हें अखिलेश ने टिकट दिया मायावती भी अखिलेश पर भड़कीं, PDA सिर्फ छलावा, टिकट परिवार और सेठों को बसपा प्रमुख मायावती ने धनराज परिमल नाथवानी को राज्यसभा टिकट देने पर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने शुक्रवार सुबह X पर पोस्ट किया। कहा- सपा का पीडीए और समाजवाद ढोंग है। अखिलेश ने राज्यसभा चुनाव में अपने रिश्तेदार रामगोपाल यादव को उतारा है। दूसरे उम्मीदवार धनराज परिमल नाथवानी हैं, जो बड़े उद्योग घराने से हैं। तीसरा उम्मीदवार सिर्फ फेस सेविंग के लिए है। सपा को वोट पीडीए का चाहिए, लेकिन सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों को बनाना है। यही सपा का दोहरा चरित्र है। गरीब, दलित, आदिवासी, अति-पिछड़े, मुस्लिम और अल्पसंख्यक समाज चुनाव से पहले सचेत हो जाए। उनका हित सिर्फ अंबेडकरवादी बीएसपी में सुरक्षित है, बाकी सब छलावा है। ------------------ ये खबर भी पढ़ें- 'सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों को 51 हजार पेंशन देंगे':अखिलेश यादव का ऐलान; PM बनने के सवाल पर कहा- आपस में झगड़ा मत कराओ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार आने पर इन सेनानियों की सम्मान राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपए महीना की जाएगी। साथ ही मुफ्त इलाज भी कराया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों की तरह ही लोकतंत्र सेनानियों को भी अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्या मित्तल के सवाल पर चुप्पी साध गईं अनुप्रिया पटेल:अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक में बोलीं- मछली की आंख की तरह लक्ष्य पर नजर रखें कार्यकर्ता
    Next Article
    कानपुर में स्कूल बस की टक्कर, महिला टीचर की मौत:3 छात्र घायल, कांच के टुकड़े सिर-चेहरे में घुसे; गांधी जयंती मनाने जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment