Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग:बिहार में 2 कांग्रेस विधायकों ने वोट नहीं डाला, फोन बंद; RJD के एक विधायक का इंतजार

    7 hours ago

    1

    0

    हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए सुबह 9 बजे से वोटिंग जारी है। इन तीनों राज्यों में क्रॉस वोटिंग का डर है। बिहार में दो कांग्रेस सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास ने अभी तक वोट नहीं डाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों का फोन भी बंद आ रहा है। तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी को एक विधायक का इंतजार है। वह भी अब तक वोट डालने के लिए नहीं पहुंचे हैं। अब तक NDA की तरफ से 176 विधायक वोट डाल चुके हैं। जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने वोट डाले हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला। 11 बजकर 20 मिनट तक चुनाव के लिए 25 वोट डाले गए हैं। वोटिंग के लिए कांग्रेस के विधायक हिमाचल के कसौली से रवाना होकर चंडीगढ़ में भूपेंद्र हुड्डा के घर जुटे। इसके बाद वे एक साथ बस में विधानसभा पहुंचे। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों में से 11 पर सोमवार को मतदान जारी है। 26 सीटों पर पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें 13 एनडीए को और 13 विपक्ष की सीटें हैं। अभी 37 में से 25 सीटें इंडिया गठबंधन के पास, जबकि 12 NDA के पास हैं। चुनाव के बाद तस्वीर बदल सकती है। NDA को 8 सीटों का फायदा ​हो सकता ​है। एनडीए को 8 सीटों का फायदा हो सकता 10 राज्यों की जिन 37 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें 7 राज्यों की राज्यों की 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। एनडीए और विपक्ष को 13-13 सीटें मिली हैं। 26 में से पहले एनडीए के पास 8 सीटें थीं। अब चुनाव होने के बाद एनडीए के पास 13 सीटें हो जाएंगी। यानी 5 सीटों का फायदा हुआ। वहीं, 3 राज्य हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों में पहले एनडीए के पास 4 सीटें थीं। चुनाव के बाद 7 सीटें मिलने के आसार हैं। यानी यहां 3 सीटों का फायदा हो सकता है। इस तरह एनडीए को कुल 8 सीटों का फायदा होने के आसार हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7 सीटें राज्यसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिडिल ईस्ट जंग के बीच बड़ा एक्शन, UAE ने 35 लोगों की गिरफ्तारी का दिया आदेश, 19 भारतीय भी शामिल; क्या है वजह?
    Next Article
    देहरादून में ‘उत्तराखंड-विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव:राज्यपाल बोले- राज्य की महिलाएं बन रहीं मिसाल, विधानसभा स्पीकर बोलीं- लड़कों को भी देने चाहिए संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment